
'पूनम से कोई संबंध नहीं था, बच्चों को मारना मेरी गलती', बोला एनकाउंटर में घायल अमेठी कांड का आरोपी चंदन
AajTak
आरोपी चंदन वर्मा पहली बार मीडिया के कैमरे के सामने आया, उसने कहा कि मेरा कोई प्रेम प्रसंग (शिक्षक की पत्नी से) नहीं था, हालांकि मुझे अपनी गलती का पछतावा है. बच्चों की हत्या करने को लेकर आरोपी ने कहा कि गलती हुई है.
अमेठी हत्याकांड का आरोपी चंदन वर्मा अब पुलिस की गिरफ्त में हैं. इस मामले में नए-नए खुलासे हो रहे हैं. आरोपी चंदन वर्मा पहली बार मीडिया के कैमरे के सामने आया, उसने कहा कि मेरा कोई प्रेम प्रसंग (शिक्षक की पत्नी से) नहीं था, हालांकि मुझे अपनी गलती का पछतावा है. बच्चों की हत्या करने को लेकर आरोपी ने कहा कि गलती हुई है. दरअसल, पुलिस ने आरोपी चंदन वर्मा को अरेस्ट करने के बाद दावा किया था कि शिक्षक की पत्नी से आरोपी का प्रेम प्रसंग था.
आरोपी चंदन ने अमेठी में शिक्षक, उनकी पत्नी और दो नाबालिग बच्चों की गोली मारकर हत्या कर दी थी. इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार रात नोएडा में एक टोल प्लाजा के पास से गिरफ्तार किया गया, जब वह दिल्ली भाग रहा था. आरोपी को अरेस्ट करने के बाद पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था कि घटना की जांच के लिए तत्काल 5 टीम लगाई गई थी. मृतका से आरोपी का प्रेम प्रसंग चल रहा था. बीते कुछ दिनों से दोनों के बीच रिश्तों में खटास आई थी.
पुलिस ने शनिवार तड़के वर्मा के पैर में गोली मार दी, जब पुलिस उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई पिस्तौल बरामद करने गई थी. इस दौरान आरोपी पुलिसकर्मी की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश कर रहा था, तभी पुलिस ने उसके पैर में गोली मारी. घटना मोहनगंज थानाक्षेत्र की है.
अमेठी के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के अहोरवा भवानी चौराहे पर किराए के मकान में रहने वाले शिक्षक सुनील कुमार (35), उनकी पत्नी पूनम (32), बेटी दृष्टि (6) और एक साल की बेटी सुनी की गुरुवार शाम गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. पूरे परिवार की हत्या करने के बाद आरोपी चंदन ने खुद को भी गोली मारने की कोशिश की थी. आरोपी घटना के वक्त इतना ज्यादा गुस्से में था कि सामने जो भी आया उसको गोली मारी.
गिरफ्तारी से पहले आरोपी चंदन वर्मा के व्हाट्स ऐप स्टेटस ने सबको चौंका दिया था. चंदन ने स्टेटस में लिखा था कि 'पांच लोग मरने जा रहे हैं, मैं जल्द ही आपको दिखाऊंगा.' जानकारी के मुताबिक वारदात को अंजाम देने के बाद चंदन वर्मा को खुद को भी गोली से उड़ाना चाहता था. संभवत: इसीलिए उसने 5 लोगों की हत्या की बात अपने स्टेटस पर लिखी थी. पुलिस चंदन की तलाश में छापेमारी कर रही थी. शुक्रवार को उसे अमेठी से गिरफ्तार कर लिया गया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक नया दिलचस्प रिकॉर्ड और जुड़ गया है. पहले गुजरात के सीेम के रूप में और अब प्रधानमंत्री का पद संभालते हुए अपने 8 हजार 931 दिन पूरे करते हुए नया रिकर्ड बना लिया है. इस उपलब्धि के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई दी.

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.










