
पूजा की थाली से नोट चुराने लगा शख्स, सिक्योरिटी गार्ड ने देखा और...CCTV फुटेज वायरल
AajTak
सोशल मीडिया पर चोरी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, वो भी पूजा की थाली से. सबसे हैरानी की बात यह रही कि सिक्योरिटी गार्ड ने चोरी को होते हुए देखा, लेकिन चुपचाप चोर को जाने दिया.
आजकल चोरी के मामले आए दिन सामने आते हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यह वीडियो लोगों को हैरान कर रहा है. मामला किसी बैंक या दुकान का नहीं, बल्कि एक सलून का है, जहां रिसेप्शन पर रखी पूजा की थाली से एक युवक चोरी करता हुआ CCTV कैमरे में कैद हो गया.
यह वीडियो X अकाउंट Ghar Ke Kalesh ने शेयर किया है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक धीरे-धीरे रिसेप्शन काउंटर के पास पहुंचता है. जैसे ही रिसेप्शनिस्ट किसी और से बातचीत में व्यस्त होती है, वह मौका पाकर थाली से नकदी उठाता है और उसे कपड़े में लपेटकर चुपचाप छिपा लेता है.कुछ सेकंड बाद वह अपने साथी के साथ बिना किसी शक के वहां से निकल जाता है.
वीडियो में सबसे ज्यादा चर्चा सुरक्षा गार्ड को लेकर हो रही है. वह पूरी घटना के दौरान पास ही खड़ा नजर आता है और चोरी को नोटिस भी करता है. लेकिन चौंकाने वाली बात यह रही कि उसने न तो रोकने की कोशिश की और न ही किसी को बताया. थोड़ी देर बाद वह चुपचाप गेट की ओर लौट गया.
देखें पूरा वीडियो
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












