
पूंछ-मेंढर सेक्टर में हुई मुठभेड़ में दो और सैनिक शहीद, ऑपरेशन में अब तक नौ जवान वीरगति को प्राप्त
ABP News
आतंकियों के सर्च ऑपरेशन के लिए बड़ी संख्या में सेना की कई आरआर (राष्ट्रीय राईफल्स) की टुकड़ियों सहित जम्मू कश्मीर पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है.
नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के पूंछ-मेंढर सेक्टर में आतंकियों से हुई मुठभेड़ में दो और सैनिकों वीरगति को प्राप्त हो गए हैं. सेना की जम्मू स्थित 'वाइट-नाइट' (16वीं) कोर ने 14 अक्टूबर को हुए एनकाउंटर के बाद से लापता जेसीओ और एक अन्य सैनिक के शव शनिवार को बरामद करने के बाद दोनों की मौत की घोषणा की. अब कुल मिलाकर इस ऑपरेशन में शहादत प्राप्त करने वाले सैनिकों की संख्या 09 हो गई है. रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता के मुताबिक, जिन दो सैनिकों की शहादत हुई है उनकी पहचान सूबेदार अजय सिंह और नायक हरेंद्र सिंह के रूप में हुई है. दोनों ही सैनिक मूल रूप से उत्तराखंड के रहने वाले हैं.
जानकारी के मुताबिक, 14 अक्टूबर की शाम को जिस आतंकियों के ग्रुप से मेंढर के नरकस जंगल में मुठभेड़ हुई थी, उसमें उत्तराखंड के ही दो अन्य सैनिक, विक्रम सिंह नेगी और योगंबर सिंह की मौत हो गई थी. इस मुठभेड़ के बाद से ही सूबेदार अजय सिंह और नायक हरेंद्र सिंह लापता थे और कोई संपर्क नहीं हो पा रहा था. शनिवार की शाम को दोनों के शवों को भी एक लंबे सर्च ऑपरेशन के बाद घने जंगल से ढूंढ निकाला गया.

'कांग्रेस में आत्मसम्मान वाले व्यक्तियों के लिए कोई जगह नहीं है', बोले असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा
असम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने दावा किया कि अगले दो सालों के अंदर देबब्रता सैकिया और रिपुन बोरा जैसे नेता भी भाजपा में शामिल हो जाएंगे. कांग्रेस के कई सक्षम नेता हमारे साथ आएंगे.












