
पुष्पा 2 वाले अल्लू अर्जुन की दाढ़ी पर चलने वाला है ट्रिमर, 2025 में देंगे फैन्स को बड़ा सरप्राइज
AajTak
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन अपने पुष्पा लुक से हर किसी को अपना दीवाना बनाने के बाद, एक नए लुक में आने वाले हैं. सूत्रों के हवाले से ये खबर मिली है कि नए साल के मौके पर एक्टर अपना नया लुक अपने फैंस के लिए लाएंगे.
साउथ सिनेमा के बाद, पूरी दुनिया पर राज करने वाले एक्टर अल्लू अर्जुन अपनी 'वाइल्ड फायर' परफॉर्मेंस से सभी के चहेते बन चुके हैं. एक्टर की दीवानगी का स्तर कई गुना बढ़ गया है. उनकी फिल्म 'पुष्पा 2' सिनेमा जगत की सबसे सक्सेसफुल फिल्म बन गई है. अल्लू इस समय बॉक्स ऑफिल पर रूल कर रहे हैं.
फिल्म में अल्लू अर्जुन के लुक की काफी तारीफ हुई. उन्होंने लंबे बाल और दाढ़ी में पुष्पा के किरदार को एक नया फ्लेवर दिया जिसे हर किसी ने पसंद किया. एक्टर ने करीब 5 साल से भी ज्यादा समय तक अपने लुक को कायम रखने के लिए काफी मेहनत भी की. लेकिन अब, नए साल में एक्टर अपने नए लुक से अपने फैंस को सरप्राइज करने वाला है.
अल्लू अर्जुन का बदलेगा लुक, दिखेगा नया अंदाज
सूत्रों की माने, तो अल्लू अर्जुन ने अपने लंबे बाल और दाढ़ी को ट्रिम कर लिया है. बहुत जल्द वो अपने नए लुक की फोटोज सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ नए साल के मौके पर शेयर करेंगे. कुछ समय पहले अल्लू अर्जुन ने अपनी फिल्म 'पुष्पा 2' के प्रमोशनल इवेंट में अपने लुक के बारे में बात की थी. उन्होंने बताया था कि उनकी बेटी अरहा उनके पास नहीं आती हैं क्योंकि उन्होंने अपनी दाढ़ी फिल्म के लिए बढ़ाई हुई है.
एक्टर ने कहा था कि मैं इस फिल्म के खत्म होने का इंतजार कर रहा था ताकि मैं क्लीन शेव कर सकूं. क्योंकि मेरी बेटी मेरे पास नहीं आती है और मैं उसे किस नहीं कर पाता क्योंकि मेरी दाढ़ी बढ़ी हुई है. मैंने उसे करीब तीन-चार साल से ठीक से किस नहीं किया है. अल्लू की इन बातों से अब लग रहा है, कि उनके फैंस को एक्टर का एक ऐसा लुक देखने को मिलेगा जिसे उन्होंने कई सालों से नहीं देखा है.
'बाहुबली 2' का रिकॉर्ड तोड़ने के करीब 'पुष्पा 2'

'खून से लथपथ-गुस्सैल मर्द का रोल नहीं करना', बोले आमिर खान के भांजे, रणवीर की 'धुरंधर-2' पर कसा तंज?
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 एक तरफ जहां झंडे गाड़ रही है, वहीं इसी बीच इमरान खान के एक बयान ने नई बहस शुरू कर दी है. उन्होंने फिल्मों में दिखाए जाने वाले वॉयलेंस, खून-खराबे की निंदा की है.

कौन हैं सिंगर बादशाह की EX पत्नी? 9 साल की बेटी संग विदेश में बसीं, शोबिज की चकाचौंध से रहती हैं दूर
सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है. मगर लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं. चलिए जानते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और दोनों का तलाक आखिर क्यों हुआ था.

'धुरंधर' रणवीर का तूफान! 4 महीने में दूसरी बार रणबीर की एनिमल को पछाड़ा, सिर्फ 6 दिन में 900 करोड़ पार
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा. फिल्म ने छठे दिन ही 900 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का नया कारनामा किया है. इसने गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉलीवुड का सबसे बड़ा मंगलवार दर्ज किया. अब धुरंधर 2 बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है.










