
पुष्कर मेले में वायरल हो रहा है घोड़ों और घोड़ियों का डांस, विदेशी सैलानी हुए दीवाने
AajTak
पुष्कर मेले में इस बार आकर्षण का केंद्र बना घोड़ों और घोड़ियों का डांस. ढोल-नगाड़ों की थाप पर सजे-धजे घोड़े जब ताल से थिरकते हैं, तो देखने वालों की भीड़ उमड़ पड़ती है. पूरे मैदान में ढोल और ताशों की आवाज़ के साथ घोड़ों की चाल का तालमेल ऐसा दिखता है.
राजस्थान के अजमेर ज़िले में सजा पुष्कर मेला इस समय पूरे शबाब पर है. 'पधारो म्हारे देश'- राजस्थान पर्यटन की ये टैगलाइन इस वक्त एकदम सही बैठती है. देश-दुनिया से हजारों सैलानी यहां पहुंच रहे हैं और पुष्कर की रेत में सजी इस सांस्कृतिक रौनक का हिस्सा बन रहे हैं
हर साल की तरह इस बार भी ऊंट, घोड़े और विदेशी पर्यटकों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है, लेकिन इस बार मेले में सबसे ज्यादा ध्यान खींच रहा है घोड़ों और घोड़ियों का डांस.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में घोड़े और घोड़ियां ताल पर थिरकते हुए नजर आ रहे हैं. मेले में पहुंचे पर्यटक इस नजारे को देखकर हैरान रह गए.
अजमेर जिले के पुष्कर शहर में 30 अक्टूबर से शुरू हुआ यह मेला 6 नवंबर तक चलेगा. हर साल की तरह इस बार भी यहां व्यापार, भक्ति और परंपरा का शानदार संगम देखने को मिल रहा है.
ढोल-मंजीरे की थाप पर थिरके सजे-धजे घोड़े
देशभर से आए 18 घोड़ों ने पुष्कर मेले में अपने शानदार डांस से समां बांध दिया. नागिन डांस से लेकर धमाल नृत्य तक, इन घोड़ों ने ऐसा प्रदर्शन किया कि देखने वालों की भीड़ झूम उठी. देशी ही नहीं, विदेशी सैलानी भी इस नज़ारे को देखने के लिए बड़ी संख्या में मैदान में इकट्ठा हुए थे.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












