
पुलिस भर्ती में हुआ घायल, ट्रेन में बम होने की दी सूचना... होक्स कॉल करने वाला युवक गिरफ्तार
AajTak
तिरुपति से सिकंदराबाद जा रही कृष्णा एक्सप्रेस में बम की गलत सूचना देने पर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जाता है कि पकड़ा गया युवक तेलंगाना पुलिस की भर्ती से लौट रहा था. सूचना के बाद तेलंगाना पुलिस के साथ ही आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने मौला अली स्टेशन पर ट्रेन को रोककर तलाशी ली और इसके बाद इसे आगे के लिए रवाना किया.
आंध्र प्रदेश के तिरुपति से चलकर अदिलाबाद के रास्ते सिकंदराबाद तक जाने वाली कृष्णा एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 17405) में बम की सूचना से शुक्रवार को अफरा-तफरी मच गई. सूचना के बाद राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) एक्शन में आ गए और आनन-फानन में ट्रेन को मौला अली रेलवे स्टेशन पर रोककर तलाशी ली गई और इसके बाद ट्रेन को सिकंदराबाद के लिए रवाना किया गया. पुलिस ने कॉल करने वाले को पकड़ लिया है.
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की रात करीब 8 बजकर 35 मिनट पर रचाकोंडा कमिश्नरेट की पुलिस को एक आतंकी गतिविधि को लेकर फोन कॉल मिली. फोन करने वाले ने ये बताया कि कृष्णा एक्सप्रेस में बम रखा हुआ है जो सिकंदराबाद पहुंचते ही फट जाएगा. सूचना मिलने के बाद रचाकोंडा पुलिस एक्टिव मोड में आ गई. इसकी जानकारी जीआरपी, आरपीएफ को दी गई.
कृष्णा एक्सप्रेस रात के करीब 9 बजकर 43 मिनट पर मौला-अली रेलवे स्टेशन पर पहुंची. ट्रेन के पहुंचने से पहले ही डीसीपी नॉर्थ, सीनियर डीएससी के साथ ही भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौला अली रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई थी. ट्रेन के मौला अली रेलवे स्टेशन पर पहुंचते ही पुलिस के साथ ही जीआरपी, आरपीएफ और हैदराबाद से बम निरोधक दस्ते की टीम के साथ ही डॉग स्क्वॉड ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया.
रात के करीब 10 बजकर 15 मिनट पर ट्रेन के सर्च अभियान के बाद भी जब ट्रेन में कहीं कोई विस्फोटक नहीं मिला, पुलिस ने फोन कर सूचना देने वाले किरण नाम के शख्स को पकड़ लिया. पुलिस ने ट्रेन में बम की सूचना देने वाले का मोबाइल फोन अपने कब्जे में ले लिया है. वरिष्ठ अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर मुआयना किया. ट्रेन में कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या आतंकी नहीं मिला है.
किसने फोन कर दी थी सूचना
पुलिस के मुताबिक फोन कर जिस व्यक्ति ने सूचना दी थी, उसकी पहचान किरण पुत्र सत्यनारायण के रूप में हुई है. वह तेलंगाना पुलिस की भर्ती के फिजिकल टेस्ट के दौरान घायल हो गया था और अपने पिता के साथ कृष्णा एक्सप्रेस में यात्रा कर रहा था. किरण ने ही अपने फोन से पुलिस कंट्रोल रूम को ये मैसेज भेजा था कि मुझे लगता है कि कृष्णा एक्सप्रेस ट्रेन में आतंकी हैं. कृपया यात्रियों से कहें कि अपना फोन जल्दी से फ्लाइट मोड में डाल लें. अब पुलिस ने किरण को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






