
पुलिस भर्ती परीक्षा में बड़ी धोखाधड़ी, उम्मीदवार ने खुद की जगह दोस्त से लगवाई दौड़
AajTak
जामनगर में पुलिस भर्ती बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षा के दौरान बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है. एक उम्मीदवार ने दौड़ पास करने के लिए अपनी चिप दोस्त को देकर साजिश रची, लेकिन निगरानी के दौरान मामला पकड़ में आ गया. एसआरपी जवान समेत दो उम्मीदवारों के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है. पुलिस ने साफ किया है कि भर्ती प्रक्रिया में किसी भी तरह की धोखाधड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
गुजरात के जामनगर में चल रही पुलिस भर्ती बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षा के दौरान बड़ी धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. जामनगर पुलिस हेडक्वार्टर में आयोजित दौड़ परीक्षा में दो उम्मीदवारों ने मिलकर धोखा देने की कोशिश की, लेकिन सतर्क अधिकारियों की निगरानी में उनका फर्जीवाड़ा पकड़ में आ गया. इस मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ सीटी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कर ली गई है.
जानकारी के अनुसार, राज्यभर में इन दिनों पुलिस भर्ती बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षा आयोजित की जा रही है. जामनगर केंद्र पर भी उम्मीदवारों की दौड़ परीक्षा चल रही थी. इसी दौरान एक उम्मीदवार ने दौड़ में पास होने के लिए गैरकानूनी तरीका अपनाया. आरोपी उम्मीदवार अर्जुन सिंह जाडेजा, जो गोंडल पंथक का निवासी है और वर्तमान में गोंडल एसआरपी ग्रुप-8 में हथियारबंद कांस्टेबल के पद पर कार्यरत है, दौड़ने में असमर्थ था. इसी वजह से उसने अपने साथ बैठे मित्र उम्मीदवार शिवभद्र सिंह के साथ मिलकर साजिश रची.
परीक्षा में धोखाधड़ी की साजिश
बताया जा रहा है कि दौड़ शुरू होने से पहले अर्जुन सिंह ने अपने पैरों में बंधी दोनों चिप की प्लास्टिक लॉक तोड़ दी और दोनों चिप शिवभद्र सिंह को सौंप दी. योजना यह थी कि शिवभद्र सिंह दौड़ पूरी करेगा और बाद में चिप वापस अर्जुन सिंह को दे देगा, जिससे रिकॉर्ड में अर्जुन सिंह का दौड़ पास दिखाया जा सके.
हालांकि, दौड़ विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे अधिकारी और निगरानी में तैनात पुलिसकर्मियों की नजर इस गतिविधि पर पड़ गई. दौड़ के दौरान संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर अधिकारियों ने तुरंत जांच की, जिसके बाद पूरा मामला उजागर हो गया.
भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता पर उठे सवाल

ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.









