
पुलिसवाले पर रेप का आरोप, हथेली पर लिखी आपबीती और फर्जी पोस्टमार्टम का प्रेशर... महाराष्ट्र में डॉक्टर के सुसाइड से हड़कंप
AajTak
महाराष्ट्र के सतारा जिले में एक महिला डॉक्टर ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली. उन्होंने अपनी हथेली पर नोट लिखकर पुलिसकर्मी गोपाल बडाने पर पिछले पांच महीने से बार-बार बलात्कार का आरोप लगाया. नोट में प्रशांत बंकर पर मानसिक उत्पीड़न का भी आरोप था. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया.
महाराष्ट्र के सतारा जिले में एक गंभीर मामला सामने आया है. सतारा के एक सरकारी अस्पताल में कार्यरत 28 वर्षीय महिला डॉक्टर ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली. महिला ने अपनी हथेली पर नोट लिखा, जिसमें उन्होंने पुलिसकर्मी गोपाल बडाने पर पिछले पांच महीने से बार-बार बलात्कार और यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया.
नोट में उन्होंने प्रशांत बंकर का नाम भी लिया और उस पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया. प्रशांत बंकर उस घर के मकान मालिक के बेटे हैं, जहां डॉक्टर रह रही थी. महिला डॉक्टर बीड़ जिले की रहने वाली थी और फालतन स्थित सरकारी अस्पताल में कार्यरत थी. घटना सामने आने के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और हथेली पर लिखे नोट की फॉरेंसिक जांच शुरू की. आरोपी पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया गया है और दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है.
पुलिसकर्मी ने महिला डॉक्टर से किया रेप
स्थानीय पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दोनों के खिलाफ बलात्कार और आत्महत्या के उकसाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने कहा कि आरोपी पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया गया है और सभी आवश्यक कड़ी कार्रवाई की जाएगी. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए सतारा के पुलिस अधीक्षक से बात की और महिला डॉक्टर द्वारा नामित अधिकारियों को तुरंत निलंबित करने का आदेश दिया. मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
पीड़ित के परिवार ने कथित दबाव और साजिश की बात कही है. उन्होंने कहा कि डॉक्टर पर गलत पोस्टमार्टम रिपोर्ट तैयार करने के लिए पुलिस और राजनीतिक दबाव था. परिवार ने न्याय की मांग की और आरोपियों को सजा देने की बात कही. पीड़ित के एक अन्य रिश्तेदार ने बताया कि महिला डॉक्टर उज्जवल और महत्वाकांक्षी थी. वह कार्यस्थल पर उत्पीड़न के कारण अत्यधिक मानसिक दबाव में थी, इसी कारण उसने यह कदम उठाया. परिवार ने आरोपियों को सख्त सजा देने की मांग की.
मृतका के परिजनों ने आरोपियों को सख्त सजा देने की मांग की

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

आज बात पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दंगल की जहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है. बंगाल की सियासत इस वक्त अपने चरम पर है, जहां हर बयान, हर कदम और हर मंच चुनावी रणनीति का हिस्सा बन चुका है. कल ईद के मौके पर मंदिर -मस्जिद का रंग देखने को मिला. ममता बनर्जी ने कोलकाता में ईद के मौके पर बीजेपी के घुसपैठिए वाले मुद्दे पर अबतक का सबसे बड़ा पलटवार किया. ईद-उल-फितर के मौके पर कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित एक बड़े धार्मिक कार्यक्रम में ममता ने पीएम मोदी को सबसे बड़ा घुसपैठिया बता दिया. ये वही मुद्दा है जिस पर पीएम मोदी लगातार ममता सरकार को घेर रहे हैं. ममता के बयान पर बीजेपी ने हार की हताशा में दिया गया बयान बताया. वहीं बीजेपी ने भी बंगाल में अपने वोटरों को मैसेज दिया है. शुभेंदु अधिकारी कालीघाट मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और मां काली से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि बंगाल में घुसकर बांग्लादेशी घुसपैठियों ने बहुत अत्याचार किया है. बंगाल में अगले महीने दो चरण में वोटिंग होनी है. ऐसे में जैसे-जैसे तारीख नजदीक आएगी, बयान और भी तीखे होंगे और सियासी चालें और भी पेचीदा. लेकिन सवाल ये कि क्या बंगाल मंदिर-मस्जिद की राजनीति से बाहर निकल पाएगी. इस बार बंगाल में किस पार्टी की नैरेटिव का सिक्का चलेगा. बीजेपी-टीएमसी की आमने-सामने की लड़ाई में आखिर कांग्रेस और कभी 34 साल तक लगातार सरकार में रहने वाली लेफ्ट क्या कर रही है.

दिल्ली में जद (यू) के पूर्व नेता केसी त्यागी ने रविवार को राष्ट्रीय लोक दल जॉइन कर लिया. उन्होंने जयंत चौधरी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली. इससे पहले मंगलवार को उन्होंने बिना कारण बताए जद (यू) से इस्तीफा दिया था. 2003 से पार्टी से जुड़े त्यागी महासचिव, प्रवक्ता और राजनीतिक सलाहकार जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं.

पंजाब की मान सरकार की 'एकमुश्त निपटान स्कीम' को व्यापारियों का भारी समर्थन मिला है. पुराने टैक्स बकाये के जरिए अब तक सरकारी खजाने में 111.16 करोड़ रुपये आ चुके हैं. हालांकि, इस राहत का फायदा सिर्फ 31 मार्च तक ही उठाया जा सकता है. इसके बाद सरकार नरम रुख छोड़कर सख्त एक्शन लेगी और करीब 8,000 संपत्तियों पर कुर्की की कार्रवाई शुरू की जाएगी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

विश्व जल दिवस पर 'जल है तो कल है' जैसे नारे सुनने में तो अच्छे लगते हैं, लेकिन जमीन पर हकीकत आज भी बहुत कड़वी है. सरकारी कागजों में 'हर घर जल' के बड़े-बड़े दावे तो दिखते हैं, पर असलियत में आज भी लोगों को प्यास बुझाने के लिए दूर-दूर तक पैदल चलना पड़ रहा है. कई परिवारों को तो पानी के लिए खुद कुएं तक खोदने पड़ रहे हैं. जब तक पानी के लिए यह जानलेवा संघर्ष और लंबी कतारें खत्म नहीं होतीं, तब तक ये जल दिवस सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख बनकर ही रह जाएगा.







