
पुरुषों में सबसे पहले क्या देखती हैं महिलाएं, नौ फैक्टर में सबसे अहम ये
AajTak
पुरुषों और महिलाओं के सेक्सुअल बिहेवियर को लेकर हाल ही में एक स्टडी की गई है. ये स्टडी ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने की है. शोधकर्ताओं का कहना है कि पार्टनर को लेकर पुरुष और महिलाओं की प्राथमिकताएं अलग-अलग हैं और ये उम्र के हिसाब से बदलती हैं.
पुरुषों और महिलाओं के सेक्सुअल बिहेवियर को लेकर हाल ही में एक स्टडी की गई है. ये स्टडी ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने की है. शोधकर्ताओं का कहना है कि पार्टनर को लेकर पुरुष और महिलाओं की प्राथमिकताएं अलग-अलग हैं और ये उम्र के हिसाब से बदलती हैं. स्टडी के अनुसार, युवा पुरुष महिलाओं की तरफ शारीरिक रूप से ज्यादा आकर्षित होते हैं जबकि महिलाएं पुरुषों में भावनात्मक लगाव ढूंढती हैं. NCA NewsWire से बातचीत में डॉक्टर स्टीफन व्हाइट ने कहा कि इस स्टडी में कई पुराने शोधों का समर्थन किया गया है लेकिन पुरुष और महिलाओं की प्राथमिकताएं जीवन के विभिन्न चरणों में बदल जाती है. उन्होंने कहा, '18 से 40 की उम्र के दौरान पुरुष और महिलाएं एक-दूसरे की अपीयरेंस के आधार पर ज्यादा आकर्षित होते हैं, जब इनकी फर्टिलिटी पीक पर होती है लेकिन यह उम्र के साथ कम हो जाता है और इसके बाद लोग व्यक्तित्व और व्यवहार जैसी चीजों पर ज्यादा प्राथमिकता देने लगते हैं.'More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












