
'पुरुषों को महिलाओं के खेल से दूर रखना चाहिए', ट्रंप ने फिर ओलंपिक जेंडर विवाद को दी हवा
AajTak
यह पहला मौका नहीं है जब ट्रंप ने ओलंपिक में इस जेंडर विवाद का मसला उठाया है. वो लगातार अपनी रैलियों में इसका जिक्र कर रहे हैं. उन्हें एलोन मस्क के साथ-साथ कई और हस्तियों का भी समर्थन प्राप्त है.
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति और रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ओलंपिक के 'जेंडर' विवाद को हवा दी है. हाल ही में संपन्न हुए पेरिस ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाली दो बॉक्सर की आलोचना करते हुए ट्रंप ने कहा कि 'पुरुषों को महिलाओं के खेल से दूर रखना चाहिए'.
पेंसिल्वेनिया में एक रैली के दौरान ट्रंप ने पुरुषों को महिलाओं के खेल से दूर रखने का वादा किया. बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब ट्रंप ने ओलंपिक में इस जेंडर विवाद का मसला उठाया है. वो लगातार अपनी रैलियों में इसका जिक्र कर रहे हैं. उन्हें एलोन मस्क के साथ-साथ कई और हस्तियों का भी समर्थन प्राप्त है.
हालांकि, वह इस मुद्दे पर ऐसी भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं जिसकी LGBTQ+ समूह आलोचना भी कर रहे हैं.
जानिए किन दो एथलीटों पर है विवाद हाल ही में हुए पेरिस ओलंपिक में दो महिला एथलीटों को लेकर सवाल उठे हैं. इनमें एक हैं अल्जीरिया की इमान खलीफ तो दूसरी बॉक्सर हैं ताइवान की ली यू-टिंग. दोनों पर अपने जेंडर छिपाने का आरोप लगा है. ट्रंप लगातार इसपर सवाल उठा रहे हैं और उनका कहना है कि वे पुरुष थे, जबकि दोनों ने महिलाओं के कैटिगरी में बॉक्सिंग की. ट्रंप का कहना है कि यह महिलाओं के लिए खतरनाक है.
यह भी पढ़ें: 'मैंने नेतन्याहू से गाजा युद्ध खत्म करने को कहा था...', जब इजरायली PM से हुई थी डोनाल्ड ट्रंप की बात
अब जानें क्या है विवाद दरअसल, पेरिस ओलंपिक में बॉक्सिंग के एक मैच में इटली की एंजेला कैरिनी और अल्जीरिया की इमान खलीफ के बीच मैच चल रहा था। एंजेला सिर्फ 46 सेकेंड में ही मैच से हट गईं और इस मुकाबले में इमान को जीत दी गई। बाद में एंजेला ने दावा किया कि उन्होंने इतना जोरदार मुक्का कभी नहीं खाया. इसका वीडियो शेयर करते हुए ट्रंप ने तब भी सवाल खड़े किए थे.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.

बांग्लादेश में एक तरफ संविधान के रिफॉर्म का सवाल खड़ा है तो दूसरी तरफ यूएस से हुई ट्रेड डील की विसंगतियां. अंतरिम सरकार चला रहे मोहम्मद यूनुस ने जाते जाते तारिक रहमान को ऐसी उलझन में डाला है कि उनके लिए आगे बढ़ना किसी चुनौती से कम नहीं. दोनों में शक्ति संतुलन का सवाल है. रिफॉर्म में आंतरिक शक्ति संतुलन रखना है, जबकि यूएस डील में बाहरी शक्ति संतुलन.








