
पुराने iPhone और iPad यूज करते हैं तो तुरंत करें अपडेट, ऐपल ने किया अगाह
AajTak
ऐपल ने पुराने iPhone और iPad मॉडल्स के लिए सॉफ्टवेयर अपडेट जारी कर दिया है. कंपनी ने कहा है कि जो भी योग्य iPhone और iPad हैं उनके लिए ये अपडेट जरूरी है.
Apple ने पुराने आईफोन और आईपैड मॉडल्स के लिए नया अपडेट जारी कर दिया है. ये अपडेट iOS 12.5.4 वर्जन का है. इस अपडेट के जरिए कंपनी ने तीन सिक्योरिटी खामियों को ठीक किया है. ये अपडेट खास तौर पर iPhone 5s, iPad Air और iPad Mini 2 जैसे डिवाइस के लिए है. हालांकि जिन्हें भी ये अपडेट मिल रहा है उन्हें इसे इग्नोर नहीं करना चाहिए. नए iPhone यूजर्स के लिए ये अपडेट इंस्टॉल करने की जरूरत नहीं होगी या उन्हें ये अपडेट मिलेगा ही नहीं. क्योंकि नए iPhone में iOS 14 से ऊपर के ही अपडेट हैं. इसलिए ये अपडेट नए आईफोन या आईपैड यूजर्स के लिए नहीं है.
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











