
पुराने संसद भवन से निकलकर नए में दाखिल हुए देश के भी सांसद, देखें ऐतिहासिक पल
AajTak
गणेश चतुर्थी के अवसर पर मंगलवार को भारत के लोकतंत्र ने नए संसद भवन में प्रवेश किया. ये एक ऐतिहासिक पल था, जिसमें सत्ता पक्ष के अगुवा यानी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विपक्ष के नेता अधीर रंजन समेत लगभग सभी सांसद मौजूद थे. सभी ने पुराने संसद भवन से प्रस्थान किया और नए संसद भवन में प्रवेश किया.

मेरठ पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी मॉड्यूल का खुलासा करते हुए सुभारती यूनिवर्सिटी में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले नाइजीरियाई नागरिक उमर को हिरासत में लिया है. आरोपी के खाते में 45 लाख रुपये के लेनदेन का पता चला, जबकि करोड़ों की ठगी की आशंका है. उसका साथी फरार है. पुलिस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.

Eid Mubarak: इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमज़ान का महीना खत्म होने और शव्वाल का चांद दिखाई देने के साथ ईद का त्योहार मनाया जाता है. रमज़ान के 29 या 30 रोजों के बाद मनाए जाने वाले त्योहार को 'ईद-उल-फित्र' भी कहा जाता है. इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग ईद की नमाज़ के बाद एक-दूसरे को गले लगाते हैं, और ईद की मुबारकबाद देते हैं. घरों में सेवईयां, खीर, शीर खुरमा जैसे मीठे पकवान बनाए जाते हैं. इस मौके पर आप भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को खास मैसेज भेजकर ईद मुबारक कह सकते हैं.











