
पुरानी गाड़ियां जी का जंजाल, Re-registering पर लगेगा आठ गुना चार्ज, बाइक भी लपेटे में
AajTak
Car Re-registration Fee: सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार 1 अप्रैल से सभी 15 साल पुराने वाहनों के पंजीकरण को नवीनीकृत (Re-registering) करने के लिए कुल 5000 रुपये लगेगा. जबकि वर्तमान में केवल 600 रुपये लगता है.
दिल्ली में 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों को चलाना बैन है. पकड़े जाने पर सीधे कबाड़ में भेजने का आदेश है. इसलिए ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट की ओर से दिल्लीवालों को सलाह दी गई है कि वो खुद अपनी पुरानी गाड़ियां स्क्रैप में दे दें.
हालांकि इसके साथ ही उन्हें एक विकल्प भी दिया गया है. वाहन मालिक नो-ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) लेकर उसे दूसरे राज्यों में बेच सकते हैं, जहां पुरानी गाड़ियों को चलाने पर अभी रोक नहीं है.
लेकिन इस बीच लोग धड़ल्ले से दिल्ली समेत उन राज्यों के वाहनों को बेच रहे थे, जहां 10 साल पुरानी डीजल और 15 साल पुरानी पेट्रोल गाड़ियों पर रोक नहीं है. लेकिन अब ऐसे वाहनों को दोबारा रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए फीस को 8 गुना तक बढ़ा दिया गया है. यह नियम दिल्ली में लागू नहीं होगा, क्योंकि यहां पहले से 15 साल पुरानी गाड़ियों को चलाना बैन है.
8 गुना ज्यादा लगेगा चार्ज
सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार 1 अप्रैल से सभी 15 साल पुराने वाहनों के पंजीकरण को नवीनीकृत (Re-registering) करने के लिए कुल 5000 रुपये लगेगा. जबकि वर्तमान में केवल 600 रुपये लगता है. इस तरह से रि-रजिस्ट्रेशन पर चार्ज 8 गुना से ज्यादा चुकाना होगा.
अगर दोपहिया वाहन की बात करें तो इसमें इजाफा किया गया है. टू-व्हीलर के लिए रि-रजिस्ट्रेशन फीस 300 के बढ़ाकर 1000 रुपये कर दिया गया है. आयातित कारों पर 15,000 के बजाय 40,000 वसूला जाएगा. टैक्सियों के लिए 1,000 के बजाय अब 7,000 रुपये लगेंगे.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











