
पुरानी अमेज से इतनी अलग है नई Honda Amaze 2021, 10 साल की वारंटी का भी ऑप्शन!
AajTak
Honda Cars India की एंट्री लेवल सेडान कार Honda Amaze का 2021 मॉडल लॉन्च हो चुका है. पुरानी Honda Amaze के मुकाबले इसमें ढेर सारे अपडेट किए गए हैं. इसमें कंपनी 10 साल तक की एक्सटेंडेड वारंटी का ऑप्शन भी दे रही है. जानें इसकी कीमत और नए फीचर्स...
Honda Cars India ने अपनी एंट्री लेवल सेडान कार Honda Amaze का 2021 मॉडल लॉन्च कर दिया है. इस कार में कंपनी ने कई अपडेट किए हैं जिसके चलते ये इसे पुरानी Honda Amaze से बिलकुल अलग बनाते हैं. आइए जानते हैं इसके नए फीचर्स, वारंटी ऑप्शन, कलर्स और प्राइस के बारे में... किसी भी कार का एक्सटीरियर उसका पूरा लुक तय करता है. नई Honda Amaze 2021 में फाइन क्रोम मोल्डिंग लाइन्स के साथ स्लीक सॉलिड विंग फेस फ्रंट ग्रिल दी गई है. इसी के साथ इंटीग्रेटेड सिग्नेचर एलईडी डीआरएल के साथ एडवांस एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप दी गई हैं. इसमें क्रोम प्लेटेड डोर हैंडल और 15 इंच के डायमंड कट एलॉय व्हील हैं. नई Honda Amaze 2021 के बैक साइड लुक को यूनीक सिग्नेचर रेड ल्यूमिनेसेंस के साथ नए और प्रीमियम सी-शेप्ड एलईडी रियर कॉम्बिनेशन लैंप के साथ अपडेट किया गया है. वहीं रियर बंपर को प्रीमियम क्रोम गार्निश और रिफ्लेक्टर के साथ नए तरीके से डिजाइन किया गया है.
आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











