
पुतिन से बोले तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन- इजरायल को कड़ा 'सबक' सिखाने की जरूरत
AajTak
तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप एर्दोगन ने इजरायल को घेरने के लिए रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन को फोन मिलाया था. एर्दोगन ने व्लादिमीर पुतिन से बातचीत में कहा कि फिलीस्तीनियों पर हमले को लेकर इजरायल को कड़ा सबक सिखाये जाने की जरूरत है.
अल-अक्सा मस्जिद में झड़प के बाद इजरायल और फिलीस्तीनियों में टकराव को लेकर दुनियाभर के मुस्लिम देशों में हलचल देखी जा रही है. मुस्लिम देशों के संगठन ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कॉपरेशन (OIC) भी सक्रिय हो गया है. इसके सदस्य देशों ने इस मसले पर संयुक्त राष्ट्र महासभा में अंतरराष्ट्रीय बैठक बुलाने के लिए पाकिस्तान, तुर्की और सऊदी अरब के प्रस्तावों को मंजूरी दी है. हालांकि, तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप एर्दगन फिलिस्तीन को लेकर सबसे ज्यादा सक्रिय नजर आ रहे हैं. तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप एर्दोगन ने दुनियाभर के मुस्लिम देशों के प्रमुखों से बात करके इजरायल के खिलाफ एक्शन लिए जाने की मुहिम शुरू की है. इस बीच, उन्होंने इजरायल को घेरने के लिए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को फोन मिलाया था. एर्दोगन ने पुतिन से बातचीत में कहा कि फिलिस्तीनियों पर हमले को लेकर इजरायल को कड़ा सबक सिखाये जाने की जरूरत है.
ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









