
पुतिन ने PM मोदी, डोनाल्ड ट्रंप सहित इन वैश्विक नेताओं को कहा शुक्रिया, यूक्रेन संग जंग रोकने पर जताई सहमति!
AajTak
पुतिन ने कहा-कई राष्ट्रों के नेता इस मुद्दे पर ध्यान दे रहे हैं और इसे अपना बहुत समय दे रहे हैं. जिनमें पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के राष्ट्रपति, भारत के प्रधानमंत्री, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका गणराज्य के राष्ट्रपति शामिल हैं.
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के साथ युद्ध विराम और संघर्ष को सुलझाने के प्रयासों के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्राजील के राष्ट्रपति लुईस इनासियो लूला दा सिल्वा सहित विश्व नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है. गुरुवार को बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको के साथ साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए पुतिन ने कहा कि रूस दुश्मनी खत्म करने के प्रस्तावों से सहमत है, लेकिन "वह इस सोच के साथ आगे बढ़ रहा है कि इस समाप्ति से स्थाई शांति आएगी और संकट के मूल कारणों का समाधान होगा."
ट्रंप-मोदी समेत इन विश्व नेताओं को पुतिन ने कहा-थैंक्यू
पुतिन ने विश्व नेताओं की तारीफ में आगे कहा- "यूक्रेन समझौते पर इतना ध्यान देने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप को धन्यवाद देना चाहूंगा. हम सभी के पास अपने घरेलू मामलों को निपटाने के लिए समय है लेकिन कई राष्ट्रों के नेता इस मुद्दे पर ध्यान दे रहे हैं और इसे अपना बहुत समय दे रहे हैं. जिनमें पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के राष्ट्रपति, भारत के प्रधानमंत्री, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका गणराज्य के राष्ट्रपति शामिल हैं. हम इसके लिए उन सभी के आभारी हैं क्योंकि इसका उद्देश्य एक बड़े मिशन को हासिल करना है, जो शत्रुता और जानमाल के नुकसान को समाप्त करने का मिशन है."
...लेकिन रखी ये शर्त
पुतिन ने आगे कहा, हम यूक्रेन के साथ चल रही जंग को रोकने के अमेरिकी प्रस्तावों से सहमत हैं, लेकिन किसी भी युद्ध विराम से स्थायी शांति आनी चाहिए और संघर्ष के मूल कारणों का समाधान होना चाहिए. उन्होंने सऊदी अरब में हाल ही में हुई अमेरिका-यूक्रेन चर्चा का भी उल्लेख किया और कहा कि युद्ध विराम के लिए यूक्रेन की इच्छा संभवतः अमेरिकी दबाव से प्रभावित थी.
सीजफायर के बारे में यूक्रेन पर बात करते हुए, पुतिन ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के प्रयासों का जिक्र किया और कहा, "यूक्रेन ने सऊदी अरब में अमेरिका के दबाव में युद्ध विराम की इच्छा व्यक्त की होगी." उन्होंने कहा कि यूक्रेनी पक्ष ने संभवतः अमेरिकी दबाव में यह निर्णय लिया है, जो युद्ध के मैदान में बिगड़ती स्थिति से प्रेरित हो सकता है. पुतिन ने स्पष्ट किया कि रूस शांति वार्ता का समर्थन करता है, लेकिन इस शर्त पर कि यह दीर्घकालिक समाधान प्रदान करेगा और संघर्ष के मूल कारणों को समाप्त करेगा.

अमेरिका ने IRGC के टॉप 5 अधिकारियों का पोस्टर जारी किया है. जिसमें जानकारी देने पर 10 मिलियन डॉलर के इनाम का एलान किया है. इससे पहले भी अमेरिका ने एक पोस्टर जारी किया था जिसमें ईरान के अधिकारियों पर इनाम रखा था. ये पोस्टर उस वक्त जारी किया गया है जब लगातार ईरान के टॉप कमांडरों के मारे जाने की खबरें आ रही हैं. देखें वीडियो.

इजरायल की Haifa Refinery पर हुए ईरानी हमले में अहम बाहरी इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचा है. हमला रिफाइनरी से जुड़े एक थर्ड-पार्टी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हुआ, जो ऑपरेशन के लिए जरूरी था. कंपनी के मुताबिक, कुछ दिनों में फिर से पूरी तरह संचालन शुरू होने की उम्मीद है. ज्यादातर प्रोडक्शन यूनिट्स फिलहाल चालू हैं. देखें वीडियो.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भले ही मीडिया के सामने सेना भेजने की बात से इनकार किया हो, लेकिन 2,200 मरीन सैनिकों के साथ यूएसएस त्रिपोली युद्धपोत का मिडिल ईस्ट की ओर बढ़ना कुछ और ही इशारा कर रहा है. ट्रंप का मुख्य मकसद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के तेल मार्ग को ईरान के कब्जे से छुड़ाना और वहां दबे यूरेनियम भंडार को सुरक्षित करना है. अगर ये सेना तैनात होती है, तो यह पिछले दो दशकों में अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य कदम होगा.

महायुद्ध तीसरे हफ्ते में पहुंच गया है...लेकिन बम-बारूद-गोले थम ही नहीं रहे ..। कहां तो युद्ध ईरान को न्यूक्लियर पावर बनने से रोकने के लिए शुरू हुआ...और कहां ये जंग तेल युद्ध बनकर दुनिया को धधका रहा है...। समझ नहीं आ रहा कि ये जंग किसे धुरंधर बना रहा...एक तरफ तबाही है...तो दूसरी तरफ तेल-गैस-हीलियम संकट...जो हर घर...हर परिवार पर असर डाल रहा है..

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध में अब तेल-गैस के ठिकानों पर हमले से तनाव बढ़ गया है. पूरे दुनिया पर ऊर्जा का संकट बढ़ता जा रहा है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में पहले ही उथल-पुथल मची है. अब दोनों ओर से ताजा हमलों से पूरी दुनिया महंगाई के बड़े संकट की ओर बढ़ती जा रही है. देखें लंच ब्रेक.

चाहे हालात शांति के हों या युद्ध जैसे तनावपूर्ण, जिंदगी कभी नहीं रुकती, इसकी मिसाल लेबनान में देखने को मिली. मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच यहां दुनिया के अलग-अलग देशों से आए हजारों लोग, जो काम के सिलसिले में लेबनान में रह रहे हैं, उन्होंने इजरायली हमलों और तमाम चुनौतियों के बावजूद ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया. संघर्ष और अनिश्चितता के बीच भी लोगों ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं.

होर्मुज को लेकर तनातनी जारी है. इस बीच छह देशों ने एक बयान जारी किया है ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और नीदरलैंड्स ने कहा है कि वे हॉर्मुज़ में सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने के लिए तैयार हैं. हालांकि, इटली, जर्मनी और फ्रांस ने बाद में स्पष्ट किया कि वे तत्काल किसी सैन्य सहायता की बात नहीं कर रहे हैं. इन देशों ने क्या शर्त रखी है. जानें.






