
पुतिन ने इजरायली पीएम से मांग ली माफी? रूस ने साधी चुप्पी
AajTak
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने इटली के एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा था कि यूक्रेन में अभी भी नाजीवाद बचा हुआ है भले ही यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की खुद एक यहूदी हैं. उन्होंने हिटलर के बारे में भी कहा था कि उनकी रगों में यहूदी खून दौड़ता था, जिसे लेकर इजरायल के प्रधानमंत्री ने नाराजगी जताई थी.
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने जर्मनी के तानाशाह एडोल्फ हिटलर को यहूदी बताया था जिसे लेकर इजरायल ने कड़ी आपत्ति जताई थी. अब इजरायल सरकार ने बयान जारी कर बताया है कि पुतिन ने इस टिप्पणी को लेकर माफी मांग ली है.
रूस के विदेश मंत्री लावरोव ने कहा था कि जर्मनी के तानाशाह हिटलर की रगों में यहूदी खून दौड़ता था.
गुरुवार को रूसी राष्ट्रपति पुतिन और इजरायली प्रधानमंत्री नेफ्ताली बेनेट ने फोन पर बात की. इस बातचीत के बाद बेनेट के ऑफिस की ओर से जारी बयान में कहा गया, प्रधानमंत्री ने लावरोव के बयान को लेकर रूस के राष्ट्रपति पुतिन की माफी स्वीकार कर ली है और उन्होंने यहूदी लोगों और होलोकॉस्ट को लेकर राष्ट्रपति पुतिन का रुख स्पष्ट करने के लिए आभार भी जताया है.
हालांकि, दोनों नेताओं की इस बातचीत के बाद रूस की ओर से जारी बयान में माफी का कोई जिक्र नहीं किया गया है. इसके बजाय कहा गया है कि उन्होंने दूसरे विश्व युद्ध में नाजियों की हार के ऐतिहासिक महत्व पर जोर दिया.
दरअसल, नौ मई रूस में विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है, जो द्वितीय विश्व युद्ध में नाजियों की हार की याद दिलाता है.
यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद प्रधानमंत्री बेनेट दोनों देशों के बीच मध्यस्थ के रूप में उभकर सामने आए थे लेकिन होलोकॉस्ट और हिटलर को लेकर लावरोव के इस बयान के बाद यह भूमिका भी सवालों के घेरे में आ गई है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.










