
'पुतिन ट्रंप से मिलने को राजी हुए क्योंकि हमने भारत...', अलास्का मीटिंग को लेकर अमेरिकी सांसद का बड़ा दावा!
AajTak
ट्रंप और पुतिन के बीच बीते हफ्ते यूक्रेन मुद्दे पर बैठक हुई जो बेनतीजा रही है. इस बैठक को लेकर ट्रंप की पार्टी के एक सांसद ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा है कि अमेरिका अगर सख्ती दिखा दे तो रूसी तेल के खरीददार अमेरिकी अर्थव्यवस्था को चुनेंगे.
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति पुतिन के बीच 15-16 अगस्त की दरमियानी रात हुई मुलाकात तो बेनतीजा रही लेकिन इस मुलाकात को पुतिन की कूटनीतिक जीत माना जा रहा है. ट्रंप मुलाकात से पहले जहां बड़ी-बड़ी बातें कर रहे थे और पुतिन को किसी समझौते पर पहुंचने की धमकी दे रहे थे, मुलाकात के दौरान वो पुतिन के सामने कमजोर दिखे. ट्रंप प्रशासन रूसी राष्ट्रपति को युद्ध खत्म करने के लिए मनाने पर राजी तो नहीं कर पाया और अब बड़े-बड़े दावे कर रहा है जिसमें अमेरिकी सांसद लिंडसे ग्राहम भी शामिल हैं.
ग्राहम ने दावा किया कि अगर अमेरिका रूस के ग्राहकों के पीछे पड़ गया तो वो सस्ता रूसी तेल और गैस के बजाए अमेरिकी अर्थव्यवस्था को चुनेंगे. ग्राहम में ट्रंप के उस दावे को दोहराते हुए कहा कि पुतिन अलास्का इसलिए आए क्योंकि ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने पर भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की थी.
फॉक्स न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में दक्षिण कैरोलिना से रिपब्लिकन सांसद लिंडसे ग्राहम ने कहा, 'पुतिन के अलास्का में होने की एकमात्र वजह ये है कि ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने पर भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने की धमकी दी थी. पुतिन अलास्का यह देखने तो नहीं आए थे कि अलास्का को बेचने के बाद उसकी स्थिति कैसी है.'
रूस ने 30 मार्च 1876 को 72 लाख डॉलर में अलास्का अमेरिका को बेच दिया था.
इंटरव्यू में लिंडसे ने आगे कहा कि रूस की कमजोरी यह है कि उसकी लगभग सारी आय दूसरे देशों को तेल और गैस की बिक्री से आती है. उन्होंने कहा, 'अगर हम रूस के ग्राहकों (भारत, चीन) से कहें कि उन्हें अमेरिकी अर्थव्यवस्था और सस्ते रूसी तेल या गैस में से किसी एक को चुनना है, तो वे अमेरिकी अर्थव्यवस्था को चुनेंगे.'
इससे पहले ट्रंप ने कहा था कि पुतिन बातचीत की टेबल पर इसलिए आए क्योंकि अमेरिका ने भारत के रूसी तेल आयात पर टैरिफ बढ़ाने की धमकी दी थी.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.








