
पुतिन की सेना ने यूक्रेन के एक और इलाके को कब्जाया... हफ्तों की बमबारी के बाद फुल कंट्रोल का दावा
AajTak
रूसी रक्षा मंत्रालय ने खारकीव क्षेत्र के स्टारित्स्या गांव पर कब्जे का दावा किया है. यह इलाका वोलचांस्क के पास यूक्रेन-रूस सीमा के करीब स्थित है, जहां बीते महीनों से दोनों देशों के बीच भीषण संघर्ष जारी है.
रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के बीच रूस ने एक बार फिर पूर्वोत्तर यूक्रेन में अपनी बढ़त का दावा किया है. रूसी रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि उसकी सेना ने यूक्रेन के खारकीव क्षेत्र के स्टारित्स्या गांव पर पूरा नियंत्रण हासिल कर लिया है. यह गांव वोलचांस्क शहर के पास स्थित है, जो यूक्रेन-रूस सीमा के बेहद करीब माना जाता है.
रूस के मुताबिक, यह वही इलाका है जहां मई 2024 में रूसी सेना ने एक नया सैन्य अभियान शुरू किया था. बीते कुछ महीनों में रूस ने यहां अपनी पकड़ मजबूत करने की लगातार कोशिश की है, हालांकि यूक्रेनी सेना की ओर से कड़ा प्रतिरोध भी देखने को मिला है.
यह भी पढ़ें: यूक्रेन पर रूस की 'विंटर स्ट्राइक' में 13 जख्मी, कंपा देने वाली ठंड के बीच दागी मिसाइलें, कई शहरों में ब्लैकआउट
हालांकि, यूक्रेन की सेना ने रूस के इस दावे की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है. यूक्रेन के जनरल स्टाफ ने शनिवार देर रात जारी अपनी रिपोर्ट में कहा कि रूसी सेना ने स्टारित्स्या सहित आसपास के इलाकों में छह हमले किए. लेकिन रिपोर्ट में यह नहीं कहा गया कि गांव रूस के कब्जे में चला गया है.
खारकीव के गांव पर कब्जे को लेकर कुष स्पष्ट नहीं
यूक्रेन की सैन्य गतिविधियों पर नजर रखने वाला डीपस्टेट नामक सैन्य ब्लॉग, जो ओपन-सोर्स सूचनाओं के आधार पर दोनों सेनाओं की स्थिति ट्रैक करता है, ने भी शुक्रवार की अपनी रिपोर्ट में स्टारित्स्या गांव का विशेष रूप से जिक्र नहीं किया. हालांकि ब्लॉग ने यह जरूर कहा कि रूसी सेना वोलचांस्क इलाके में लगातार दबाव बनाए हुए है.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









