
पुतिन की भारत यात्रा से पहले मजबूत दोस्ती पर मुहर, RELOS समझौते को रूसी संसद ने दी मंजूरी
AajTak
रूस की संसद के निचले सदन स्टेट डूमा ने भारत के साथ हुए महत्वपूर्ण सैन्य समझौते RELOS को मंजूरी दे दी. यह निर्णय राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की 4-5 दिसंबर को होने वाली नई दिल्ली यात्रा से ठीक पहले लिया गया, जिसे द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की बड़ी तैयारी माना जा रहा है.
रूस की संसद के निचले सदन स्टेट डूमा ने मंगलवार को भारत के साथ हुए महत्वपूर्ण सैन्य समझौते रेसिप्रोकल सपोर्ट ऑफ लॉजिस्टिक सपोर्ट (RELOS) को औपचारिक रूप से मंजूरी दे दी है. यह कदम राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की आगामी भारत यात्रा से पहले उठाया गया है, जिसमें वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वार्षिक शिखर बैठक में शामिल होंगे.
डूमा के स्पीकर व्याचेस्लाव वोलोडिन ने कहा कि भारत के साथ रूस के संबंध "रणनीतिक और व्यापक" हैं, और इस समझौते की मंजूरी द्विपक्षीय रिश्तों को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. उन्होंने कहा कि इससे सैन्य सहयोग में पारस्परिकता बढ़ेगी और दोनों देशों की सेनाओं के बीच सामंजस्य अधिक सहज होगा.
यह भी पढ़ें: तमाम चुनौतियों को पार कर कैसे शीर्ष पदों तक पहुंचे मोदी-पुतिन, देखें दोनों का सफर
यह समझौता 18 फरवरी को मॉस्को में भारत के राजदूत विनय कुमार और उस समय के उप रक्षा मंत्री अलेक्ज़ेंडर फोमिन द्वारा हस्ताक्षरित किया गया था. RELOS के तहत दोनों देशों के सैन्य जहाज, विमान और सैन्य टुकड़ियां एक-दूसरे के एयरबेस, बंदरगाहों और लॉजिस्टिक सुविधाओं का उपयोग कर सकेंगी. इसमें ईंधन भरना, मरम्मत, तकनीकी सहायता और आपातकालीन समर्थन शामिल होगा.
पोर्ट कॉल्स और एयरस्पेस के लिए उपयोगी समझौती
सरकारी नोट के अनुसार, यह निर्णय दोनों देशों के लिए कई क्षेत्रों में सहयोग को आसान बनाएगा, विशेषकर संयुक्त सैन्य अभ्यास, प्रशिक्षण, मानवीय सहायता और प्राकृतिक और मानवजनित आपदाओं के बाद राहत कार्यों में. साथ ही, यह समझौता जहाजों की पोर्ट कॉल्स और एयरस्पेस के पारस्परिक उपयोग को भी सुविधा देगा.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









