
पुतिन का बड़ा फैसला, रूस में WhatsApp पर लगा दिया बैन, बताई वजह
AajTak
रूस ने दुनिया की सबसे चर्चित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सऐप पर पूरी तरह बैन लगा दिया गया है. रूस का कहना है कि अमेरिका की मेटा कंपनी रूसी कानूनों का पालन नहीं कर रही थी. इसलिए व्हाट्सऐप पर प्रतिबंध लगाया गया है.
दुनिया के सबसे बड़े मुल्क रूस ने अमेरिकी कंपनी मेटा को तगड़ा झटका दिया है. रूस ने मेटा के सबसे मशहूर प्लेटफॉर्म्स में से एक व्हाट्सऐप पर बैन लगा दिया है. रूस में व्हाट्सऐप पर पूरी तरह प्रतिबंध लागू कर दिया गया है. इस फैसले की पुष्टि करते हुए मॉस्को ने बताया है कि मेटा कंपनी रूसी कानूनों का पालन नहीं कर रही थी.
रूसी प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मेटा ने कानून का पालन नहीं किया, इसलिए प्रतिबंध लागू किया गया है. उन्होंने लोगों से स्थानीय प्लेटफॉर्म MAX का इस्तेमाल करने का आग्रह किया है.
रूसी प्रवक्ता का कहना है कि MAX प्लेटफॉर्म एक राष्ट्रीय मैसेंजर है, इसलिए यह नागरिकों के लिए बेहतर विकल्प है. हालांकि आलोचकों का कहना है कि इस ऐप के जरिए यूजर्स की निगरानी की जा सकती है. आलोचक MAX को निगरानी करने वाला ऐप बता रहे हैं. वहीं रूसी अधिकारियों ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा कि यह प्लेटफॉर्म सरकारी कामों को एक जगह पर करने में मदद करता है और नागरिकों के रोजमर्रा के कामों को आसान बनाने के उद्देश्य से विकसित किया गया है.
रूस की ओर से यह फैसला ऐसे समय लिया गया है जब यूक्रेन युद्ध को लेकर अमेरिका रूस पर लगातार दबाव बढ़ा रहा है. वहीं रूस अपने ‘संप्रभु कम्युनिकेशन इंफ्रास्ट्रक्चर’ को विकसित करने की दिशा में तेजी से काम कर रहा है. व्हाट्सऐप पर लगाया गया बैन भी इसी क्रम का हिस्सा माना जा रहा है. रूस लगातार विदेशी टेक कंपनियों पर दबाव बना रहा है कि वे मॉस्को के कानूनों का पालन करें.
यह भी पढ़ें: भारत-अमेरिका डील के बाद रूस को तेल बेचने के लिए उठाना पड़ रहा ये कदम, बढ़ी पुतिन की टेंशन!
रिपोर्ट के अनुसार, वर्तमान में रूस में कोई व्हाट्सऐप का इस्तेमाल नहीं कर पा रहा है. बैन के बाद मॉस्कों में व्हाट्सऐप से जुड़े कुछ डोमेन नाम राष्ट्रीय रजिस्टर से हटा दिए गए हैं. हालांकि, वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क, जिसे हम वीपीएन के नाम से जानते हैं उससे व्हाट्सऐप का उपयोग किया जा सकता है.

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना भारतीय दूतावास की अनुमति और संपर्क के किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें. दूतावास ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर लोगों को गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यह सलाह अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच जारी की गई है. दूतावास ने भारतीयों से आधिकारिक संपर्क में रहने और हेल्पलाइन नंबरों पर मदद लेने की अपील की है. दूतावास ने कहा, 'हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें'. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.








