
पुतिन और तानाशाह किम जोंग-उन की मुलाकात, क्यों है दुनिया के लिए टेंशन की बात?
AajTak
अमेरिका का दावा है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग-उन जल्द ही मिल सकते हैं. कहा जा रहा है कि दोनों की मुलाकात एक महीने के भीतर ही होने वाली है. मुलाकात का मकसद हथियारों की डील को माना जा रहा है. अगर ऐसा होता है तो इससे दुनिया के लिए टेंशन बढ़ सकती है लेकिन कैसे? समझिए...
रूस और उत्तर कोरिया. अमेरिका के दो बड़े दुश्मन. दोनों में नजदीकियां बढ़ रहीं हैं. साल 2019 के बाद एक बार फिर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन मिलने वाले हैं. मुलाकात के लिए किम जोंग-उन रूस जाएंगे.
अमेरिका के एक अधिकारी ने न्यूज एजेंसी को बताया कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन से मिलने के लिए किम जोंग-उन रूस जाएंगे. उन्होंने दावा किया है कि दोनों की ये मुलाकात महीनेभर के भीतर होगी.
हालांकि, पुतिन और किम जोंग-उन की ये मुलाकात कब और कहां होगी, इसकी जानकारी अब तक सामने नहीं आई है. लेकिन ऐसी संभावना है कि दोनों की ये मुलाकात रूस के व्लादिवोस्तोक शहर में हो सकती है.
अमेरिका की नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल की प्रवक्ता एड्रिएन वॉटसन ने बताया कि हाल ही में रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु भी प्योंगयांग गए थे. उन्होंने रूस को हथियार और गोला-बारूद बेचने के लिए उत्तर कोरिया को मनाने की कोशिश की थी. उन्होंने कहा कि किम जोंग-उन को उम्मीद है कि ये बातचीत आगे बढ़ सकती है.
हालांकि, रूस के राष्ट्रपति भवन क्रेमलिन ने इस मुलाकात को लेकर कुछ साफ नहीं किया है. क्रेमलिन ने इसे लेकर कुछ भी कहने से मना कर दिया.
रूस-उत्तर कोरिया में बढ़ रहीं करीबियां

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









