
पुणे: 24 साल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने की खुदकुशी... कैंपस में चार्जिंग केबल से लटका मिला शव
AajTak
पुणे के हिंजवड़ी आईटी पार्क से सनसनीखेज घटना सामने आई है. टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) में कार्यरत 24 साल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर का शव कंपनी परिसर के वॉशरूम में मिला. पुलिस के अनुसार, युवक ने मोबाइल चार्जिंग केबल से फांसी लगाकर सुसाइड की. मामले की जांच की जा रही है.
पुणे के हिंजवड़ी आईटी पार्क से सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां एक नामी आईटी कंपनी के परिसर के भीतर 24 साल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर का शव मिला है. पुलिस का कहना है कि इंजीनियर ने मोबाइल चार्जिंग केबल से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. यह घटना हिंजवड़ी आईटी पार्क के फेज-3 स्थित कैंपस की है.
पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान 24 वर्षीय सुजल विनोद ओसवाल के रूप में हुई है, जो पुणे के वानवड़ी इलाके का रहने वाला था. वह आईटी इंजीनियर के पद पर था. घटना का खुलासा उस समय हुआ, जब देर रात करीब 12:30 बजे परिसर में गश्त कर रहे सिक्योरिटी गार्ड्स ने वॉशरूम में एक युवक को संदिग्ध हालत में लटका देखा. तत्काल सूचना कंपनी के सीनियर अधिकारियों को दी, जिन्होंने पुलिस को जानकारी दी.
सूचना मिलते ही हिंजवड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की. शुरुआती जांच में सामने आया कि युवक ने वॉशरूम के अंदर मोबाइल चार्जिंग वायर का इस्तेमाल कर फांसी लगाई. पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
यह भी पढ़ें: नोएडा: इंडियन ऑयल के कार्यकारी निदेशक ने किया सुसाइड, सोसाइटी की 17वीं मंजिल से कूदकर दी जान
पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच में यह आत्महत्या का मामला लग रहा है. पुलिस के अनुसार, सुजल ओसवाल बीते कुछ समय से आर्थिक तनाव में था. शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि उसे सट्टेबाजी (बेटिंग) में नुकसान हुआ था, जिसके चलते वह मानसिक दबाव में था. पुलिस का यह भी कहना है कि युवक ने आत्महत्या से पहले अपने परिजनों को एक मैसेज भेजा था, जिसमें उसने अपनी परेशानी का जिक्र किया था.
डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस ने कहा कि हर पहलू से जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. पुलिस अब मृतक के परिवार, सहकर्मियों और कंपनी के अधिकारियों के बयान दर्ज कर रही है, ताकि घटना से जुड़े सभी तथ्यों को स्पष्ट किया जा सके. फिलहाल मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.









