
पुणे: सोशल मीडिया रील बनाने वाली 2 गैंग में विवाद के बाद युवक की हत्या, बॉम्बे HC ने आरोपी को दी जमानत
AajTak
सोशल मीडिया पर रील बनाने वाले सरकार ग्रुप के लोगों ने पहले बाबा ग्रुप के एक सदस्य की पिटाई की और इससे संबंधित रील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड की गई. इसके जवाब में बाबा ग्रुप के लोगों ने सरकार ग्रुप के एक सदस्य पर अटैक किया और इसकी रील बनाई.
बॉम्बे हाई कोर्ट (Bombay High Court) ने पुणे के एक 21 वर्षीय छात्र को जमानत दे दी है, जिस पर युवक की हत्या करने का आरोप लगा था. आरोपी छात्र पर एक गिरोह का सदस्य है. उसने सोशल मीडिया रील के लिए दूसरे प्रतिद्वंद्वी गिरोह के सदस्य की हत्या कर दी थी. 2022 में पुणे के पिंपरी चिंचवाड़ में अचानक खतरनाक हथियारों की नुमाइश, प्रतिद्वंद्वियों को धमकाने वाले स्टेटस मैसेज और ऑनलाइन पोस्ट के जरिए इलाके में दबदबा बनाने वाले गैंगस्टर्स का चलन बढ़ गया था.
इसके बाद, 19 वर्षीय युवक की हत्या और 15 वर्षीय लड़के की हत्या के प्रयास के बाद, पिंपरी चिंचवाड़ पुलिस ने इन गिरोहों पर नकेल कसनी शुरू की थी.
'सरकार' और 'बाबा' ग्रुप में सोशल मीडिया वॉर
पुणे जिले के तालेगांव दाभाड़े कस्बे में दो प्रतिद्वंद्वी गिरोह हैं, जिन्हें सरकार ग्रुप और बाबा ग्रुप के नाम से जाना जाता है. इनके सोशल मीडिया स्टेटस और रील्स में देखा गया कि ये ग्रुप ऑनलाइन पोस्ट के जरिए अपने प्रभुत्व का दावा करने की कोशिश कर रहे थे.
अभियोजन पक्ष के मुताबिक, 6 नवंबर 2022 को पीड़ित प्रणव मांडेकर उर्फ जय अपनी गैंग के साथ बैठा था, तभी अचानक प्रतिद्वंद्वी गैंग ने उस पर हमला कर दिया.
इसके बाद मांडेकर के गिरोह के बाकी लोग भाग गए, लेकिन वह पकड़ा गया और मारा गया. घटना के एक घंटे से भी कम वक्त के बाद, 10वीं के एक छात्र पर भी हमला किया गया, लेकिन वह भागने में सफल रहा. इसलिए बाबा गिरोह के आरोपियों के खिलाफ हत्या और हत्या की कोशिश का केस दर्ज किया गया. पुणे पुलिस ने करीब 30 लोगों को गिरफ्तार किया और महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (MCOCA) लगाया गया.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.









