
पुणे में लॉकडाउन का बीजेपी ने किया विरोध, कहा- नाकामी छिपाने की कोशिश
AajTak
बीजेपी नेता राम कदम ने कहा कि महाराष्ट्र देश का एकमात्र राज्य होगा जहां की सरकार लोगों के हित के बारे में नहीं सोच रही है. बिजनेस कैसे बचेगा, लोग कैसे बचेंगे. मुख्यमंत्री ने खुद कहा था कि एक कोरोना पैकेज की घोषणा की जाएगी, लेकिन आज तक सरकार द्वारा एक भी रुपया नहीं दिया गया है.
देश में कोरोना के मामले फिर से तेजी से बढ़ने लगे हैं और महाराष्ट्र इससे सबसे ज्यादा पीड़ित है. कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच महाराष्ट्र के कई शहरों में लॉकडाउन, नाइट कर्फ्यू या कई तरह की पाबंदियां लगाई जा रही हैं जिसमें पुणे भी शामिल है. पुणे में लॉकडाउन लगा दिया गया है जिसका बीजेपी विरोध कर रही है. पुणे में लॉकडाउन की घोषणा के बाद बीजेपी ने राज्य में एमवीए सरकार पर निशाना साधा है. बीजेपी ने आरोप लगाया कि उद्धव ठाकरे सरकार ने केवल अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए लॉकडाउन लगाया है और लोगों के हित के लिए कुछ भी नहीं किया है.
ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.









