
पुणे में दर्दनाक सड़क हादसा... तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार पिता और दो मासूम बेटियों को कुचला, तीनों की मौत
AajTak
महाराष्ट्र के बारामती में तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार पिता और उसकी दो बेटियों को कुचल दिया. हादसे में पिता ओमकार आचार्य की मौके पर मौत हो गई, जबकि सई और मथुरा की अस्पताल ले जाते वक्त जान चली गई. हादसा खंडोबा नगर के महात्मा फुले चौक पर हुआ. पुलिस ने डंपर चालक को हिरासत में लिया है.
महाराष्ट्र के पुणे जिले के बारामती शहर से बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है. रविवार सुबह करीब 11:30 बजे खंडोबा नगर इलाके के महात्मा फुले चौक पर एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार तीन लोगों को कुचल दिया, जिस पर एक पिता अपनी दो बेटियों के साथ सवार था. इस भीषण हादसे में तीनों की मौत हो गई.
जानकारी के मुताबिक, मृतकों की पहचान ओमकार राजेंद्र आचार्य, उनकी 10 वर्षीय बेटी सई ओमकार आचार्य और 4 वर्षीय बेटी मथुरा ओमकार आचार्य के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि ओमकार अपनी दोनों बेटियों को लेकर बाइक (MH 42-B-4844) पर खंडोबा नगर चौक से गुजर रहे थे. इसी दौरान डंपर (MH 16-CA-0212) ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी.
यह भी पढ़ें: पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पर कंटेनर का ब्रेक फेल होने से आपस में टकराईं 16 गाड़ियां, Video
डंपर के पिछले पहिए के नीचे आकर ओमकार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दोनों बच्चियों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई और लोगों में आक्रोश फैल गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिल्वर जुबली अस्पताल भेजा.
फिलहाल पुलिस ने डंपर चालक को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. हादसे के कारणों की गहराई से छानबीन की जा रही है. बारामती जैसे शांत शहर में हुई इस दुखद घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर है. लोगों ने दोषी ड्राइवर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.











