
पुणे पोर्श केस: नाबालिग आरोपी ने सीखा गाड़ी चलाना, कोर्ट के आदेश पर RTO में हुई 15 दिन ट्रेनिंग
AajTak
Pune Porsche Case: जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड ने दो लोगों की मौत का कारण बनने वाले नाबालिग आरोपी को सड़क सुरक्षा पर निबंध लिखने की शर्त पर जमानत दे दी थी, जिसे लेकर देशभर में बड़े पैमाने पर आक्रोश फैल गया था. साथ ही अपराध को छुपाने के लिए नाबालिग के परिजनों ने अपने रसूख और प्रभावशाली संपर्कों का दुरुपयोग किया था.
महाराष्ट्र के पुणे में इस साल 19 मई को नशे की हालत में अपनी पोर्श कार को एक मोटरसाइकिल से टकराने के बाद दो लोगों की हत्या करने के नाबालिग आरोपी का ड्राइविंग कोर्स पूरा हो गया है. पीटीआई-भाषा की रिपोर्ट के मुताबिक अदालत के आदेश के अनुसार उसे 15 दिनों के सेफ ड्राइविंग प्रोग्राम से गुजरना था. आरटीओ के एक अधिकारी ने रविवार को बताया इस बारे में जानकारी दी. पुणे के कल्याणी नगर में हुई इस घटना में मध्य प्रदेश के रहने वाले युवक और युवती की मौत हो गई थी. दोनों आईटी प्रोफेशनल्स थे और पुणे की कंपनी में जॉब करते थे.
जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड ने दो लोगों की मौत का कारण बनने वाले नाबालिग आरोपी को सड़क सुरक्षा पर निबंध लिखने की शर्त पर जमानत दे दी थी, जिसे लेकर देशभर में बड़े पैमाने पर आक्रोश फैल गया था. साथ ही अपराध को छुपाने के लिए नाबालिग के परिजनों ने अपने रसूख और प्रभावशाली संपर्कों का दुरुपयोग किया था. ससून हॉस्पिटल के दो डॉक्टरों और एक स्टाफ ने नाबालिग आरोपी के परिजनों के कहने पर उसका ब्लड सैंपल उसकी मां से बदल दिया था, जिससे शराब पीकर गाड़ी चलाने की बात छिपाई जा सके.
आरोपी को निबंध लिखने की शर्त पर दी गई थी जमानत
जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड ने जिन शर्तों पर नाबालिग आरोपी को जमानत दी थी, उनमें सड़क दुर्घटनाओं पर 300 शब्दों का निबंध लिखने के अलावा ट्रैफिक रूल्स और रेगुलेशन के बारे में जानने के लिए आरटीओ की मदद लेना शामिल था. एक आरटीओ अधिकारी ने पीटीआई-भाषा से कहा, 'नाबालिग आरोपी ने अपना सेफ ड्राइविंग प्रोग्राम पूरा कर लिया है. अदालत के दिशानिर्देशों के संबंध में, ऑपरेशन को गुप्त रखा गया क्योंकि इससे उसकी गोपनीयता का मुद्दा पैदा हो सकता था.'
अधिकारी ने कहा, 'ट्रेनिंग प्रोग्राम में रोड ड्राइविंग सेफ्टी के बारे में जानकारी, ड्राइविंग लाइसेंस का महत्व, रोड पर लगे साइनेज और सिम्बल का अर्थ और अन्य गतिविधियां शामिल थीं. इस प्रक्रिया के दौरान, नाबालिग आरोपी को ऑन-फील्ड ट्रेनिंग के लिए भी ले जाया गया.' अन्य अधिकारियों ने बताया कि नाबालिग ने पहले ही 300 शब्दों का निबंध जमा कर दिया है. बता दें कि इस हिट एंड रन केस में नाबालिग आरोपी के पिता, दादा, मां और ससून अस्पताल के दो डॉक्टरों और एक स्टाफ और दो बिचौलिओं को गिरफ्तार किया गया है.
पुणे पोर्श केस में पुलिस दाखिल कर चुकी है चार्जशीट

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






