
पुणे: पहलवान विक्रम पारखी की जिम में दिल का दौरा पड़ने से मौत, 12 दिसंबर को होने वाली थी शादी
AajTak
कुमार महाराष्ट्र केसरी पहलवान विक्रम पारखी की जिम में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई. उन्होंने कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर भारत का मान बढ़ाया था. उनकी मौत ने खेल जगत और परिवार को गहरा आघात दिया है. विक्रम पारखी को युवा पहलवानों के लिए प्रेरणा और कुश्ती के क्षेत्र में एक आदर्श माना जाता था.
महाराष्ट्र के पुणे से हैरान कर दने वाला मामला सामने आया है. जहां दिल का दौरा पड़ने से एक केसरी पहलवान की मौत हो गई. मृतक की पहचान विक्रम शिवाजीराव पारखी (30) के तौर पर हुई है. बताया जा रहा है कि जिस समय यह घटना हुई उस वक्त वो जिम में एक्सरसाइज कर रहे थे. 12 दिसंबर को उनकी शादी होने वाली थी. इस घटना के बाद से परिवार और खेल जगत में शोक की लहर है.
मूल रूप से मुलशी तालुका के मानगांव निवासी विक्रम पारखी ने अपनी मेहनत और प्रतिभा से कुश्ती के क्षेत्र में बड़ा नाम कमाया. उन्होंने 2014 में कुमार महाराष्ट्र केसरी खिताब जीतकर सम्मान की गदा अर्जित की थी. झारखंड के रांची में आयोजित राष्ट्रीय कुश्ती टूर्नामेंट में कांस्य पदक जीतने वाले विक्रम ने कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व किया था.
हार्ट अटैक से पहलवान की मौत
विक्रम पारखी को युवा पहलवानों के लिए प्रेरणा और कुश्ती के क्षेत्र में एक आदर्श माना जाता था. उन्होंने पुरुष केसरी प्रतियोगिता जीतकर अपने गांव और मुलशी तालुका का नाम रोशन किया. हिंदकेसरी पहलवान अमोल बुचड़े उनके गुरु थे. उन्होंने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कुश्ती में कई उपलब्धियां हासिल की हैं.
जिम में एक्सरसाइज दौरान पड़ा दिल का दौरा
विक्रम के पिता शिवाजीराव पारखी भारतीय सेना के सेवानिवृत्त सैनिक हैं, जिन्होंने 1999 के कारगिल युद्ध में हिस्सा लिया था. उनके परिवार में माता-पिता, एक विवाहित भाई और बहन हैं. विक्रम की अचानक मौत ने पूरे तालुका और खेल जगत में शोक की लहर दौड़ा दी है.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.










