
पुणे: दो-चार हजार रुपये का लोन देकर हड़पे लाखों, ऐप के जरिए 1 लाख लोगों को ठगा! 18 गिरफ्तार
AajTak
पुणे की पुलिस ने एक बेहद ही शातिर अंतरराष्ट्रीय गिरोह के 18 सदस्यों को गिरफ्तार किया है. ये गिरोह लोगों को मामूली लोन देकर बदले में उनसे कई गुना ज्यादा पैसे वसूल लेता था. पकड़़े गए आरोपियों के पास 1 लाख लोगों की कॉन्टैक्ट डिटेल मिली है. यानी ये लोग एक लाख लोगों को अपना शिकार बना चुके हैं.
महाराष्ट्र की पुणे पुलिस ने एक ऐसे इंटरनेशनल गिरोह के 18 लोगों को गिरफ्तार किया है, जो मामूली लोन देकर ऐप के जरिए लोगों से लाखों रुपए हड़प लेते थे. पैसे न देने पर ये लोग लोगों की फोटो मॉर्फ (एडिट) करके उसे अश्लील बना देते थे और उसके बाद पीड़ित को ब्लैकमेल करके उससे पैसे निकालते थे.
पुलिस ने आरोपियों के पास से 48 मोबाइल फोन, कई सीपीयू और 70 लाख रुपये बरामद किए हैं. पुणे साइबर क्राइम की टीम ने को जांच में कॉल सेंटर से पीड़ितों के 1 लाख मोबाइल नंबर डेटाबेस में मिले हैं. ये फर्जी लोन ऐप प्ले स्टोर या अन्य वेबसाइटों पर उपलब्ध हैं. इन्हें सोशल मीडिया नेटवर्किंग साइट्स पर भी फ्लैश किया जाता है. पुणे के पुलिस आयुक्त अमिताभ गुप्ता ने बताया कि इस गिरोह ऐसे लोगों को अपने शिकंजे में फंसाता था, जिन्हें तत्काल लोन की जरूरत होती है. ऐसे लोग आसानी से ऑनलाइन फर्जीवाड़े का शिकार हो जाते हैं.
पुणे साइबर सेल के डीसीपी भाग्यश्री नवताके के मुताबिक पिछले दो साल कई लोगों के लिए भयानक रहे हैं. कोरोना महामारी ने मध्यम वर्ग के अधिकांश लोगों की आर्थिक स्थिति खराब कर दी है. और इस अवधि के दौरान जिन लोगों को पैसे की सख्त जरूरत होती है वे ऐसे ऑनलाइन ऐप धोखाधड़ी का शिकार हो जाते हैं. एक बार पीड़ित एप्लिकेशन डाउनलोड कर लेता है. उपयोगकर्ताओं को तत्काल आधार पर 500-7000 रुपये तक का ऋण मिलता है. एक बार ऐप डाउनलोड हो जाने के बाद कैमरा, कॉन्टैक्ट्स, लोकेशन, एसएमएस, स्टोरेज, माइक्रोफोन, गैलरी आदि के लिए सभी तरह की अनुमति मांगी जाती है.
एड्रेस गैलरी के सत्यापन और स्वीकृति के बाद, छोटी ऐप कंपनी के लोग तुरंत लोन राशि का अधिकांश हिस्सा जमा कर देते हैं. लेकिन एक हफ्ते के बाद कैपिटल प्लस अतिरिक्त राशि की मांग करना शुरू कर देता है, जो आपके खाते में जमा किए गए लोन से 300 प्रतिशत अधिक होता है. एक सप्ताह के बाद लोन ऐप कंपनी का सदस्य दी गई राशि और अतिरिक्त राशि की मांग करने लगता है. यदि कोई मांगे गए पैसे देने में विफल रहता है तो पीड़ित को मॉर्फ्ड फोटो भेजी जाती है, जिसमें पीड़ित के संपर्कों में मॉर्फ्ड फोटो वायरल करने की धमकी दी जाती है.
पहचान छुपाने की शर्त पर कई लोगों ने इन घटनाओं को साझा किया है. एक महिला ने बताया कि उसने एक लोन ऐप से 9000 रुपए का कर्ज लिया था. लेकिन तीन हजार रुपए ही जमा किए गए. बाद में 6 दिनों के बाद उसे 9000 रुपये वापस करने के लिए मजबूर किया गया. जब महिला ने पैसे देने से इनकार कर दिया तो उसे अपनी बहू की मॉर्फ्ड न्यूड तस्वीर दे दी गई. सामाजिक कलंक के डर से महिला ने पहले पुणे पुलिस साइबर सेल के प्रमुख से संपर्क किया और यरवदा पुलिस स्टेशन में पुलिस शिकायत दर्ज कराई.
एक और चौंकाने वाले मामले में 30 साल के इंजीनियर ने इसी तरह के ऐप से छोटा लोन मांगा. अब 3 साल के अंदर युवक इस गिरोह को 1 लाख 78 हजार रुपये जमा कर चुका है. पुणे पुलिस को पिछले दो साल में इस गिरोह के चंगुल में फंसे 4778 लोगों की शिकायतें मिलीं. पुणे पुलिस ने इस मामले की गहराई से जांच करने के लिए साइबर अपराध के तहत एक विशेष टीम बनाई है. अब तक देश के कई हिस्सों से 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें से 6 महिलाएं हैं. पुलिस के पास ऐसे आंकड़े हैं, जो बताते हैं कि कम से कम 1 लाख लोगों को ठगा गया है.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.

भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में सुधार के संकेत देते हुए दिल्ली स्थित बांग्लादेश हाई कमीशन ने भारतीय नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, जो करीब दो महीने से बंद थीं. यह कदम बांग्लादेश में तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद उठाया गया. भारत विरोधी छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या और विरोध प्रदर्शनों के चलते दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए थे.

फिल्म स्टार रणवीर सिंह को अमेरिका के एक नंबर से दो बार धमकी मिली है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले की पुष्टि की है कि धमकी का ऑडियो नोट अमेरिकन नंबर से आया था. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे हैरी बॉक्सर द्वारा भेजी गई ये धमकी, जिसमें 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी, दिशा पाटनी और अन्य सितारों को भी धमकी मिली है. इस खतरे के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का विस्तार अमेरिका में होना बताया जा रहा है. अनमोल बिश्नोई के खुलासे ने यह भी स्पष्ट किया कि लॉरेंस गैंग का मुख्यालय कनाडा से अमेरिका स्थानांतरित हो चुका है.

केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार को हुए दो बम धमाके से हड़कंप मच गया. पनूर के पास खुदाई के दौरान जमीन में दबा बम फटने से टिपर लॉरी चालक शमिथ लाल घायल हो गया. वहीं, मनोलिक्कावु मंदिर के प्रवेश द्वार के पास अज्ञात व्यक्ति ने सड़क पर बम फेंका. यह घटना मंदिर उत्सव के दौरान CPI(M) और RSS कार्यकर्ताओं के विवाद के बाद हुई.

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आतंकवाद को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आतंकवाद को सहना नहीं होगा और आतंकवाद से जुड़े हर व्यक्ति को कड़ी सजा मिलेगी. जो लोग देश के भविष्य को नुकसान पहुंचाने की साजिश रचेंगे, उन्हें मिट्टी में मिलाया जाएगा. मनोज सिन्हा ने स्पष्ट किया कि देशद्रोही और आतंकवादी सात पीढ़ियों तक अपनी सजा याद रखेंगे.

भारतीय यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा है कि जिस देश का सिस्टम और खुद प्रधानमंत्री ही कॉम्प्रामाइज्ड हो चुके हों, उसके खिलाफ आवाज उठाने का मंच आखिर बचता ही कौन-सा है? उन्होंने कहा कि हम महात्मा गांधी के दिखाए रास्ता पर अगर चलना जानते हैं, तो सरदार भगत सिंह के दिखाए रास्ते पर भी चलना जानते है.



