
पुणे: दस फीट ऊंची दीवार फांदकर घर में घुसा तेंदुआ, कुत्ते को उठाकर ले गया, घटना CCTV में कैद
AajTak
पुणे के कासारसाई इलाके में एक तेंदुए ने रात में घर में घुसकर एक पालतू कुत्ते को शिकार बना लिया. यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. फुटेज में तेंदुआ दस फीट ऊंची दीवार फांदकर अंदर आता और कुत्ते को पकड़कर ले जाता दिखाई देता है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
पुणे के कासारसाई इलाके में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. यहां एक तेंदुआ रात के समय एक घर के परिसर में घुस गया और वहां बंधे एक पालतू कुत्ते को शिकार बना लिया. यह पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई.
फुटेज में साफ दिखाई देता है कि तेंदुआ करीब दस फीट ऊंची दीवार फांदकर परिसर में घुसता है. कुछ ही सेकंड में वह कुत्ते के पास पहुंचता है और उस पर हमला कर देता है. तेंदुए के हमले से कुत्ता बच नहीं पाता और तेंदुआ उसे पकड़कर ले जाता है.
घर में घुसकर तेंदुए ने किया कुत्ते का शिकार
यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लोग इसे देखकर हैरान हैं. बताया जा रहा है कि यह इलाका पहले भी तेंदुओं की गतिविधियों के लिए जाना जाता है. मुलशी और आसपास के इलाकों में कुत्तों पर तेंदुए के हमलों की कई घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं.
घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद
वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि तेंदुए अक्सर गांवों और शहरी इलाकों के पास इसलिए आते हैं क्योंकि उन्हें यहां भोजन आसानी से मिल जाता है. पालतू कुत्ते तेंदुए के लिए आसान शिकार होते हैं. उन्होंने लोगों से अपील की है कि रात के समय अपने पालतू जानवरों को खुले में न छोड़ें.

ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.









