पुणे: गणेश आरती कर रहे थे BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा, पंडाल में अचानक लग गई आग
AajTak
मामला शहर के मध्य में लोकमान्य नगर इलाके का है. यहां गणेश चतुर्थी के लिए साने गुरुजी तरूण गणेश मंडल द्वारा महाकाल मंदिर की प्रतिकृति का एक अस्थाई पंडाल बनाया गया है. इसी पंडाल के शीर्ष कलश में आग लग गई. ऐहतियात के तौर पर नड्डा को आरती बीच में ही छोड़कर बाहर आना पड़ा.
देशभर में मनाए जा रहे गणेश चतुर्थी उत्सव के बीच पुणे में बड़ा हादसा होने से टल गया. यहां मंगलवार शाम को गणेश पंडाल में अचानक आग लग गई. हादसा उस समय हुआ जब बीजेपी अध्यक्ष जे.पी.नड्डा पार्टी की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख चन्द्रशेखर बावनकुले के साथ पूजा-अर्चना कर रहे थे. आग लगते ही उन्हें सही सलामत मौके से बाहर निकाला गया और इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई.
दरअसल, मामला शहर के मध्य में लोकमान्य नगर इलाके का है. यहां गणेश चतुर्थी के लिए साने गुरुजी तरूण गणेश मंडल द्वारा महाकाल मंदिर की प्रतिकृति का एक अस्थाई पंडाल बनाया गया है. इसी पंडाल के शीर्ष कलश में आग लग गई. ऐहतियात के तौर पर नड्डा को आरती बीच में ही छोड़कर बाहर आना पड़ा.
अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आग साने गुरुजी गणेश मित्र मंडल द्वारा स्थापित पंडाल में आतिशबाजी के कारण लगी हो सकती है. आग पर काबू पा लिया गया. किसी भी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है. आगे की जांच की जा रही है.
19 से 28 सितंबर तक चलेगा पर्व
बता दें कि ये पर्व भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है. मानते हैं कि इसी दिन गणेश जी का प्राकट्य हुआ था. ये भी माना जाता है कि इस दिन गणेश जी धरती पर आकर भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं. गणेश जी की पूजा की अवधि 10 दिन तक होती है, इसे गणेश महोत्सव कहते हैं. इसमें गणेश जी धरती पर निवास करते हैं, अनंत चतुर्दशी तक गणेश महोत्सव चलता है. इस बार गणेश चतुर्थी का पर्व 19 सितंबर यानी आज से आरंभ हो रहा है और 28 सितंबर तक रहेगा. यह त्योहार महाराष्ट्र, गुजरात, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और कर्नाटक में मनाया जाता है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






