
पुणे: क्या हुआ जब Mercedes कार के प्लांट में घुस गया तेंदुआ?
AajTak
महाराष्ट्र के पुणे (Maharashtra Pune) के पास पिंपरी चिंचवाड के पास मशहूर कार कंपनी मर्सिडीज बेंज (Mercedes Benz) का प्लांट है. यहां प्लांट के अंदर एक तेंदुआ घुस गया. तेंदुआ को देखते ही कर्मचारी घबरा गए.
महाराष्ट्र के पुणे (Maharashtra pune) से सटे पिंपरी चिंचवड शहर के करीब चाकन MIDC इलाके में Mercedes-benz का प्लांट है. यहां कंपनी के प्लांट के भीतर अचानक एक तेंदुआ घुस गया. कंपनी में काम करने वालों ने जब तेंदुआ को देखा तो अफरा-तफरी मच गई. प्लांट के कर्मचारी बचने के लिए इधर उधर भागने लगे. कर्मचारियों ने तत्काल मामले की सूचना वन टीम व पुलिस को दी. इसके बाद टीम ने पहुंचकर रेस्क्यू किया.
जानकारी के अनुसार, कार बनाने वाली मशहूर इंटरनेशनल कंपनी Mercedes-benz के चाकन प्लांट में सोमवार की सुबह 5:30 बजे एक तेंदुआ अचानक घुस गया था. तेंदुए को देखते ही इस कंपनी में काम करने वाले सभी कर्मी घबरा गए और अपनी जान बचाने के लिए छिपते छिपाते नजर आए. करीब 2 घंटे तक कंपनी के भीतर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा.
तेंदुआ को पहले किया बेहोश
इस मामले की जानकारी कंपनी के अधिकारियों ने स्थानीय पुलिस स्टेशन और वन विभाग को दी. इसके बाद पुलिस व वन विभाग के जिम्मेदार अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और घबराए हुए कंपनी के कर्मचारियों को सुरक्षित जगह पहुंचाया. Mercedes Benz के प्लांट के भीतर दाखिल हुआ तेंदुआ किसी पर हमला कर पाता, उससे पहले ही वन विभाग के कर्मियों ने उसे डॉट इंजेक्शन की मदद से बेहोश कर दिया. इसके बाद तेंदुए को वन-विभाग के पिंजरे में डालकर जुन्नर तहसील के जंगल में सुरक्षित जगह पर छोड़ दिया गया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






