
पुंछ के हमलावरों का होगा काम तमाम... सेना ने ड्रोन और हेलिकॉप्टर उतारे, बॉर्डर के पास 7 आतंकियों की घेराबंदी
AajTak
पुंछ में हुए आतंकी हमले के बाद सेना ने पुलिस के साथ मिलकर अपना एक्शन तेज कर दिया है. पुंछ तथा इसके आसापस के इलाकों में हेलीकॉप्टर और ड्रोन की मदद से सर्च ऑपरेशन जारी है. कई संदिग्ध ठिकानों को तबाह करने की भी खबर है.
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में गुरुवार को एक आतंकवादी हमले में 5 फौजी जवान शहीद हो गए. इस हमले का बदला लेने के लिए सेना ने राज्य पुलिस के साथ मिलकर अपना एक्शन शुरू कर दिया है. सेना के पास इनपुट है कि इलाके में सात आतंकवादी छिपे हैं और इसके लिए गहन तलाशी अभियान शुरू किया गया है. अब इस ऑपरेशन के जरिए सेना यह सुनिश्चित करने में जुटी है कि कोई भी आतंकवादी उनकी रडार से ना बच पाए. बॉर्डर पर संदिग्धों की हर हरकत पर नजर रखी जा रही है.
इस सर्च ऑपरेशन को ड्रोन और हेलिकॉप्टरों के जरिए अंजाम दिया जा रहा है. संदिग्ध इलाकों को सेना ने तबाह कर दिया है. ऑपरेशन सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से चलाया गया है. जिस जगह पर कल सेना के वाहन को निशाना बनाकर हमला किया गया था, उसके आसपास के एरिया की पूरी घेराबंदी कर ली गई है.
रक्षा सूत्रों के मुताबिक, भारतीय सेना के पास पुंछ सेक्टर में दो सक्रिय आतंकी समूहों के 7 आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में इनपुट है. यह पाकिस्तानी आतंकी समूह भारतीय सेना के वाहन पर घात लगाकर हमला करने में शामिल था, जिसमें पांच सैनिक शहीद हो गए थे. भारतीय सेना ने ड्रोन और निगरानी हेलिकाप्टरों के साथ कई विशेष बल टीमों का गठन किया है जो संदिग्ध क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाकर संभावित आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर रहे हैं. सेना, पुलिस और खुफिया एजेंसियों सहित सुरक्षा बल अभियान में शामिल हैं.
आपको बता दें कि गुरुवार को पुंछ में जिस ट्रक पर सेना के जवान सवार थे उस पर आतंकियों ने पहले ग्रेनेड फेंके गए, फिर तीन तरफ से फायरिंग की गई. इसकी वजह से ट्रक के फ्यूल टैंक में आग लग गई और 5 जवानों की झुलसकर मौत हो गई.
आतंकियों ने सेना के एक ट्रक पर दोपहर करीब 3 बजे हमला किया. यह हमला भीमबेर गली इलाके के पास हुआ जिसके बाद ट्रक में आग लग गई. सेना ने कहा कि क्षेत्र में एंटी टेररिस्ट ऑपरेशन के लिए तैनात राष्ट्रीय राइफल्स यूनिट के पांच जवान इस घटना में शहीद हो गए.
ये हमला राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों पर हुआ. ये वो यूनिट है जो कश्मीर में आतंकियों को चोट पहुंचाती है. बीते कुछ सालों में जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ 'ऑपरेशन ऑलआउट' चल रहा है, जिसे राष्ट्रीय राइफल्स ही चला रही है. हमले में जो जवान शहीद हुए, उनके नाम हैं- हवलदार मनदीप सिंह, लांस नायक देबाशीष बसवाल, लांस नायक कुलवंत सिंह, सिपाही हरकृष्ण सिंह और सिपाही सेवक सिंह. ये सभी राष्ट्रीय राइफल्स के जवान थे.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.

अब महाराष्ट्र सरकार ने उस पुराने अध्यादेश से जुड़े आखिरी प्रशासनिक आदेश भी वापस ले लिए हैं. यानी जो थोड़ी-बहुत औपचारिक संरचना बची थी, उसे भी खत्म कर दिया गया है. जमीन पर तुरंत कोई बदलाव नहीं होगा, क्योंकि यह आरक्षण पहले से लागू नहीं था. न शिक्षा में इसका फायदा मिल रहा था, न नौकरियों में. लेकिन कानूनी और राजनीतिक रूप से यह एक बड़ा संकेत है.

इंडिया टुडे की OSINT (ओपन सोर्स इंटेलिजेंस) टीम ने इंस्टाग्राम और यूट्यूब के 50 से ज्यादा ऐसे अकाउंट खंगाले, जहां स्टंट और हादसों के वीडियो डालकर एंगेजमेंट बढ़ाया जा रहा है. कई अकाउंट पहले से कमाई कर रहे हैं या उसकी तैयारी में हैं. सबसे खतरनाक बात ये है कि इसका असर सिर्फ स्क्रीन तक सीमित नहीं है, इससे सड़क पर चलने वाले आम लोगों की जान भी खतरे में पड़ रही है.

लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के सुप्रीम गैंगस्टर महफूज जिसे बॉबी कबूतर के नाम से जाना जाता है, को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है. पहले ही दिन बॉबी कबूतर को पुलिस ने पकड़ लिया था और अब उसकी गर्लफ्रेंड खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को भी ढूंढ़ कर गिरफ्तार किया गया है. खुशनुमा और बॉबी कबूतर दोनों ने लंबे समय तक पुलिस को छकाया था, लेकिन अब उनकी गिरफ्तारी से पुलिस महफूज गैंग पर बड़ा वार करने में कामयाब रही है.







