
पीरियड्स में स्कूल टीचर ने नहीं जाने दिया वॉशरूम, बिना परमिशन गई छात्रा तो दी सजा
AajTak
ब्रिटेन में एक 15 साल की लड़की को पीरियड्स होने के बावजूद टॉयलेट नहीं जाने दिया गया. हालांकि, जब ये लड़की बिना टीचर की परमिशन के टॉयलेट चली गई थी तो उसे सजा दी गई. ये घटना सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है.
ब्रिटेन में एक 15 साल की लड़की को पीरियड्स होने के बावजूद टॉयलेट नहीं जाने दिया गया. हालांकि जब ये लड़की बिना टीचर की परमिशन के टॉयलेट चली गई तो उसे सजा दी गई. ये घटना सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है. केंट के वैली पार्क स्कूल में पढ़ने वाली इस स्टूडेंट ने आपबीती को मां के साथ शेयर किया. इस लड़की की मां ने मेट्रो वेबसाइट के साथ बातचीत में कहा कि उनकी बेटी इस घटना से इतनी ज्यादा परेशान है कि उसका अब स्कूल जाने का मन भी नहीं कर रहा है. उन्होंने कहा- जब मेरी बेटी ने मुझे पूरे माजरे के बारे में बताया तो मैं हैरान रह गई और सोचने लगी कि ऐसा हो ही नहीं सकता है कि उसे सिर्फ टॉयलेट जाने के लिए टीचर ने सजा दी है. मेरी बेटी का स्कूल में ट्रैक रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है और वो कभी किसी तरह के विवाद में नहीं पड़ी है.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












