
'पीयूष गोयल जितना सीना ठोक लें, ट्रंप के टैरिफ के आगे झुकेंगे PM मोदी... मेरी बात नोट कर लें', बोले राहुल गांधी
AajTak
विपक्ष के नेता राहुल गांधी कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका के साथ व्यापार समझौते पर बने गतिरोध के बीच तय समय सीमा के आगे झुक जाएंगे.
ट्रंप की ओर से टैरिफ लागू करने को लेकर बढ़ाई गई समयसीमा खत्म हो रही है. दोनों देशों के बीच व्यापार समझौते को लेकर अभी कोई बात नहीं बन पाई है.ऐसे में राहुल गांधी ने अमेरिका के रेसिप्रोकल टैरिफ लागू करने को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका के साथ व्यापार समझौते पर बने गतिरोध के बीच तय समय सीमा के आगे झुक जाएंगे.
बता दें कि अमेरिका ने भारत के लिए 26 प्रतिशत टैरिफ लागू करने की बात कही थी. इसके बाद समझौते को लेकर इसे 90 दिनों के लिए टाल दिया गया था. वो समय सीमा अब पूरी होने वाली है.
पीयूष गोयल के बयान के बाद आई राहुल गांधी की प्रतिक्रिया राहुल गांधी की यह प्रतिक्रिया केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के उस बयान के बाद आई है जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत अमेरिका के साथ तभी व्यापार समझौता करेगा जब उसके हितों की रक्षा होगी. अब डोनाल्ड ट्रम्प के रेसिप्रोकल टैरिफ लागू होने में सिर्फ तीन दिन बाकी हैं. ऐसे समय विपक्ष के नेता कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का बयान आया है.
9 जुलाई को खत्म हो जाएगी व्यापार समझौते समय सीमा इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार भारत और अमेरिका के बीच अंतरिम व्यापार समझौते पर 9 जुलाई से पहले हस्ताक्षर होने की संभावना है. 9 जुलाई इस समझौते को लेकर दी गई अंतिम समयसीमा थी.
लोकसभा में विपक्ष के नेता ने ट्वीट किया है - पीयूष गोयल चाहे कितना भी अपनी छाती पीट लें. लेकिन, मेरे शब्दों पर ध्यान दीजिएगा, मोदी ट्रंप की टैरिफ समयसीमा के आगे झुक जाएंगे.
ट्रंप ने भारत को बताया था टैरिफ किंग डोनाल्ड ट्रंप ने कभी भारत को टैरिफ का बड़ा दुरुपयोग करने वाला और 'टैरिफ किंग'कहा था. ट्रंप ने 2 अप्रैल को पर पारस्परिक टैरिफ के तहत भारतीय उत्पादों पर 26% शुल्क लगाने की घोषणा की थी. अमेरिकी राष्ट्रपति ने बाद में टैरिफ लागू करने की समय सीमा को 90 दिनों के लिए आगे बढ़ा दिया था. ताकि, दूसरे देशों को अमेरिका के साथ समझौता करने का मौका मिल जाए.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

तेहरान में युद्ध के बीच 'काली बारिश' हो रही है. यह इतनी खतरनाक है कि इसके संपर्क में आने से लोगों की तुरंत मौत हो सकती है या फिर लंबे समय के लिए लोग बीमार पड़ सकते हैं. ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों से ईरान के तेल संयंत्र उड़ा दिए गए. इससे निकले जहरीले धुएं के बादल हवा में फैल गए हैं. तेल और जहरीले केमिकल व गैस से बने इन बादलों से ही 'काली बारिश' हो रही है.










