
पीएम मोदी से मुलाकात में तीन बच्चे लेकर आए एलन मस्क, चार पत्नियों से अरबपति के हैं ये 12 बच्चे
AajTak
एलन मस्क 12 बच्चों के पिता हैं. एलन मस्क के पार्टनर्स की बात करें तो उनकी लाइफ में कई पार्टनर्स रहीं. वे साल 2000 से अभी तक कई महिलाओं के साथ रिलेशनशिप में रह चुके हैं और कई बार तलाक दे चुके हैं. एक पार्टनर के साथ तो वो दो बार रिश्ते में रह चुके हैं और दो बार तलाक दे चुके हैं. अभी तक उनकी लाइफ में चार पत्नियां रहीं, जिसमें से वो 3 को तलाक दे चुके हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और टेक अरबपति एलन मस्क की गुरुवार को ब्लेयर हाउस में मुलाकात हुई. एलन मस्क अपने तीन बच्चों- एक्स, स्ट्राइडर और एज्योर के साथ पीएम मोदी से मुलाकात करने पहुंचे थे. इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं. इसमें एलन मस्क के बच्चे ध्यानपूर्वक बातचीत को सुनते दिखे. जबकि उनके पिता एलन मस्क प्रधानमंत्री मोदी के साथ चर्चा में व्यस्त दिखे. मस्क का छोटा बेटा एक्स अपनी चंचलता के लिए अक्सर सुर्खियों में रहता है. जबकि स्ट्राइडर और एज्योर चुपचाप मीटिंग में बैठ रहे.
दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क अपने प्रोजेक्ट्स और X पोस्ट के साथ ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं. पीएम मोदी से मुलाकात से पहले एलन मस्क 11 फरवरी 2025 को व्हाइट हाउस में अलग अंदाज में दिखे थे. इस दौरान मस्क के कंधे पर उनका 4 साल का छोटा बेटा बैठा हुआ था और सामने यूएस के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप थे.
अरबपति कारोबारी एलन मस्क 11 फरवरी को पहली बार सार्वजनिक रूप से ओवल ऑफिस में राष्ट्रपति ट्रंप के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेने पहुंचे थे. इस दौरान पिता के कंधे पर बैठकर मस्ती कर रहे जूनियर मस्क का वीडियो भी वायरल हुआ था.
बता दें कि एलन मस्क 12 बच्चों के पिता हैं. एलन मस्क के पार्टनर्स की बात करें तो उनकी लाइफ में कई पार्टनर्स रहीं. वे साल 2000 से अभी तक कई महिलाओं के साथ रिलेशनशिप में रह चुके हैं और कई बार तलाक दे चुके हैं. एक पार्टनर के साथ तो वो दो बार रिश्ते में रह चुके हैं और दो बार तलाक दे चुके हैं. अभी तक उनकी लाइफ में चार पत्नियां रहीं, जिसमें से वो 3 को तलाक दे चुके हैं. अभी वे Shivon Zilis के साथ हैं, जो उनकी ब्रेन इम्प्लांट फर्म न्यूरालिंक में बतौर डायरेक्टर काम कर रही हैं.
मस्क की पहली पार्टनर- जस्टिन विल्सन एलन मस्क ने सबसे पहले साल 2000 में विल्सन से शादी की और उनसे उनके 5 बच्चे हुए. सबसे पहले उनके एक बेबी हुआ, जिसका नाम नेवेदा था, लेकिन 10 वीक में ही उसकी मौत हो गई. इसके बाद 2004 में विल्सन से ग्रिफिन और विवियन दो जुड़वां बच्चे हुए. कहा जाता है कि कुछ साल बाद विवियन के ट्रांसजेंडर होने की बात सामने आई थी. इसके बाद विल्सन से 2006 में तीन बच्चे एक साथ हुए, जिनका नाम Kai, Saxon, और Damian था. उनका जन्म आईवीएफ के जरिए हुआ था. इसके बाद मस्क ने साल 2008 में उन्हें तलाक दे दिया.
दूसरी पार्टनर- तलुलाह रिले

इजरायल ने ईरान के इस्फहान स्थित नौसैनिक रिसर्च सेंटर पर हमला कर उसकी पनडुब्बी निर्माण क्षमता को बड़ा नुकसान पहुंचाया है. यह केंद्र नौसेना के लिए पनडुब्बियों और सिस्टम विकसित करने का प्रमुख ठिकाना था. इस कार्रवाई से ईरान की सैन्य क्षमता प्रभावित हुई है और क्षेत्र में तनाव बढ़ने की आशंका है. दूसरी ओर, ईरान ने अमेरिका के विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन की ओर मिसाइल दागने का दावा किया है.

डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि वे ईरान से बातचीत कर रहे हैं और होर्मुज स्ट्रेट की उसके साथ संयुक्त निगरानी करेंगे. एक महीने से ईरान पर कहर बरपा रहे ट्रंप पर किसी को विश्वास नहीं हो रहा है. दुनियाभर के मीडिया आउटलेट्स ये कयास लगा रहे हैं कि ट्रंप की तैयारी होर्मुज स्ट्रेट पर बड़े हमले की है. जहां ईरान ने नाकाबंदी की हुई है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.










