
पीएम मोदी ने स्वीकार किया शेर बहादुर देउबा का निमंत्रण, अगले महीने जा सकते हैं नेपाल
AajTak
नेपाल के विदेश मंत्रालय के सूत्रों की मानें तो भारतीय प्रधानमंत्री का नेपाल दौरा विवाह पंचमी के आसपास होने की उम्मीद है. विवाह पंचमी 8 दिसंबर को पड़ रही है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पड़ोसी देश नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा की ग्लास्गो में मुलाकात हुई. पीएम मोदी और उनके नेपाली समकक्ष की ये पहली मुलाकात थी. शेर बहादुर देउबा ने पीएम मोदी को नेपाल आने का न्योता दिया. ग्लास्गो में द्विपक्षीय मुलाकात के दौरान नेपाली प्रधानमंत्री की ओर से दिया गया निमंत्रण पीएम मोदी ने स्वीकार कर लिया है.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.










