
पीएम मोदी को मिला मिस्र का सर्वोच्च सम्मान, अब तक दुनिया के 13 देश कर चुके सम्मानित
AajTak
पीएम मोदी को रविवार को राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी ने मिस्र के सर्वोच्च सम्मान 'ऑर्डर ऑफ द नाइल' से सम्मानित किया. मिस्र ने 1915 में 'ऑर्डर ऑफ द नाइल' की शुरुआत की गई थी. ये सम्मान उन राष्ट्राध्यक्षों, राजकुमारों और उपराष्ट्रपतियों को प्रदान किया जाता है जो मिस्र या मानवता को अमूल्य सेवाएं प्रदान करते हैं. यह प्रधानमंत्री मोदी को दिया गया 13वां सर्वोच्च राजकीय सम्मान है.
मिस्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजकीय दौरे का आज दूसरा दिन है. रविवार को उन्हें राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी ने मिस्र के सर्वोच्च सम्मान 'ऑर्डर ऑफ द नाइल' से सम्मानित किया. यह प्रधानमंत्री मोदी को दिया गया किसी मुल्क का 13वां सर्वोच्च राजकीय सम्मान है. मिस्र ने 1915 में 'ऑर्डर ऑफ द नाइल' की शुरुआत की गई थी. तब मिस्र के सुल्तान हुसैन कामेल ने इसकी स्थापना की थी. 1953 में राजशाही खत्म होने और मिस्र के गणतंत्र बनने के बाद देश के सर्वोच्च सम्मान के रूप में ऑर्डर ऑफ द नाइल का पुनर्गठन किया गया.
दरअसल, ये सम्मान उन राष्ट्राध्यक्षों, राजकुमारों और उपराष्ट्रपतियों को प्रदान किया जाता है जो मिस्र या मानवता को अमूल्य सेवाएं प्रदान करते हैं. ये एक शुद्ध सोने के हार की तरह होता है. इसमें तीन वर्गाकार सोने के टुकड़े होते हैं. इस पर फिरोजा और माणिक से सजाए गए गोलाकार सोने के फूल की तीन इकाइयां एक दूसरे से जुड़ी हुई हैं.
सम्मान की हर इकाई का अलग-अलग मतलब
इन इकाईयों का अलग-अलग मतलब है. पहली इकाई राज्य को बुराइयों से बचाने के विचार से मिलती जुलती है, दूसरी इकाई नील नदी द्वारा लाई गई समृद्धि और खुशी से मिलती जुलती है और तीसरी इकाई धन और सहनशक्ति को संदर्भित करती है. इस पर एक हेक्सागोनल लटकन है, जो फ़ारोनिक शैली के फूलों, फ़िरोज़ा और रूबी रत्नों से सजाई गई है.
हेक्सागोनल पेंडेंट के बीच में नील नदी का प्रतिनिधित्व करने वाला एक उभरा हुआ प्रतीक है जो उत्तर (पेपिरस द्वारा दर्शाया गया) और दक्षिण (कमल द्वारा दर्शाया गया) को एक साथ लाता है.
9 वर्षों में पीएम मोदी को 13 देशों से मिला राजकीय सम्मान

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.

बांग्लादेश में एक तरफ संविधान के रिफॉर्म का सवाल खड़ा है तो दूसरी तरफ यूएस से हुई ट्रेड डील की विसंगतियां. अंतरिम सरकार चला रहे मोहम्मद यूनुस ने जाते जाते तारिक रहमान को ऐसी उलझन में डाला है कि उनके लिए आगे बढ़ना किसी चुनौती से कम नहीं. दोनों में शक्ति संतुलन का सवाल है. रिफॉर्म में आंतरिक शक्ति संतुलन रखना है, जबकि यूएस डील में बाहरी शक्ति संतुलन.








