
पीएम मोदी के बांग्लादेश दौरे में हिंसा भड़काने वाला हिफाजत-ए-इस्लाम का मास्टर माइंड गिरफ्तार
AajTak
बांग्लादेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के दौरान हुए आंदोलन के आरोपी कौमी मदरसा-संगठन, हिफाजत-ए-इस्लाम के नेता मामूनुल हक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. रविवार को मामूनल को ढाका से गिरफ्तार किया गया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 मार्च को बांग्लादेश की आजादी के मौके पर बांग्लादेश की यात्रा पर पहुंचे थे, जिसमें कट्टरपंथी मुस्लिम संगठन हिफाजत-ए-इस्लाम ने बांग्लादेश में जमकर बवाल किया था. इस दौरान हुई हिंसा में कई लोगों की मौत हो गई थी. इस मामले में हिफाजत-ए-इस्लाम के संयुक्त महासचिव और लोगों को दंगा करने के लिए भड़काने वाला मामूनुल हक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. महानगर पुलिस के तेजगांव डिवीजन के डिप्टी कमिश्नर हारुन उर राशिद ने कहा कि उन्हें रविवार दोपहर करीब 1 बजे ढाका के मोहम्मदपुर में जामिया रहमानिया अरबिया मदरसा से गिरफ्तार किया गया. मामूनुल उस मदरसे का शिक्षक है. डिप्टी कमिश्नर हारुन उर राशिद ने कहा कि हिफाजत-ए-इस्लाम के नेता मामूनुल हक को वर्ष 2020 में मोहम्मदपुर पुलिस थाने में हुई तोड़फोड़ के एक मामले में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि हिफाजत के खिलाफ पुलिस पर सुनियोजित हमला, पुलिस स्टेशन पर हमला, रजिस्ट्रार कार्यालय पर हमला, बर्बरता सहित कई मामले दर्ज हैं. इन मामलों की जांच की जा रही है.
आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.











