
पीएम मोदी के फ्रांस दौरे में इस बड़े प्रोजेक्ट पर बढ़ी बात, चिढ़ जाएगा चीन
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने फ्रांस दौरे में राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ मिलकर IMEC प्रोजेक्ट की समीक्षा की है. दोनों नेता इस प्रोजेक्ट पर साथ मिलकर काम करने को सहमत हुए हैं. इस प्रोजेक्ट को चीन के बीआरआई प्रोजेक्ट की काट माना जाता है. प्रोजेक्ट पर किसी भी प्रगति से चीन को मिर्ची लग सकती है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीन दिवसीय फ्रांस दौरे में जिन अहम मुद्दों पर चर्चा हुई, उनमें इंडिया-मिडिल-ईस्ट-यूरोप कॉरिडोर (IMEC) भी शामिल था. अपने दौरे के आखिरी दिन बुधवार को फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ प्रोजेक्ट की समीक्षा के बाद पीएम मोदी ने कहा कि द्विपक्षीय हितों के लिए यह प्रोजेक्ट बेहद अहम है. दोनों नेताओं की मुलाकात के बाद जारी संयुक्त बयान में कहा गया कि पीएम मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों IMEC को लागू करने के लिए मिलकर काम करने पर सहमत हुए हैं.
IMEC प्रोजेक्ट सितंबर 2023 में भारत में आयोजित जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान लॉन्च किया गया था. 9 सितंबर 2023 को भारत, अमेरिका, संयुक्त अरब अमीरात (UAE), सऊदी अरब, फ्रांस, जर्मनी, इटली और यूरोपीय संघ ने प्रोजेक्ट के समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया था. लेकिन लॉन्च के बाद से ही यह प्रोजेक्ट अधर में लटका है. गाजा संघर्ष की वजह से मध्य-पूर्व में भारी तनाव था जिस कारण इस प्रोजेक्ट पर किसी तरह की प्रगति नहीं हो पाई है.
अब जबकि इजरायल और हमास में संघर्षविराम हो गया है, उम्मीद जताई जा रही है कि प्रोजेक्ट पर काम आगे बढ़ेगा.
क्या है IMEC प्रोजेक्ट?
IMEC प्रोजेक्ट के तहत एक व्यापारिक कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा जो भारत को मध्य-पूर्व से होते हुए यूरोप से जोड़ेगा.
विदेश मंत्रालय ने पिछले साल एक बयान में कहा था कि कॉरिडोर के दो हिस्से होंगे- ईस्टर्न कॉरिडोर जो भारत को खाड़ी देशों से जोड़ेगा और दूसरा नॉर्दन कॉरिडोर जो खाड़ी देशों को यूरोप से जोड़ेगा.

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने मिडिल ईस्ट संघर्ष पर चिंता जताते हुए फ्रांसीसी राजनयिक जीन आर्नो को विशेष दूत नियुक्त किया है. उन्होंने कहा कि हालात नियंत्रण से बाहर होते जा रहे हैं और बड़े युद्ध का खतरा बढ़ रहा है. गुटेरेस ने शांति वार्ता को जरूरी बताते हुए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से वैश्विक आपूर्ति पर असर की चेतावनी दी. उन्होंने अमेरिका-इजरायल से युद्ध खत्म करने और ईरान व हिज़्बुल्लाह से हमले रोकने की अपील की.

ईरान जंग शुरु होते ही पाकिस्तान ने अपने यहां पेट्रोल-डीजल में 55 रुपये प्रति लीटर का इजाफा कर दिया गया. जनता के गुस्से को शांत करने के लिए शहबाज-मुनीर ने पाकिस्तान के मध्यस्थ बनने का दांव खेला पाकिस्तान के लोगों का ही दावा है कि विदेशी मीडिया से पाकिस्तान के मध्यस्थ होने को लेकर खबरें छपवाईं. लेकिन ईरान ने पाकिस्तान हकीकत उसका होर्मुज से जहाज रोककर बता दी. अब पाकिस्तान के लोग ही पूछ रहे हैं कि जब हमारा एक जहाज होर्मुज पार नहीं कर सकता. तो हम मध्यस्थ क्या खाक बनेंगे.

इजरायल ने ईरान के इस्फहान स्थित नौसैनिक रिसर्च सेंटर पर हमला कर उसकी पनडुब्बी निर्माण क्षमता को बड़ा नुकसान पहुंचाया है. यह केंद्र नौसेना के लिए पनडुब्बियों और सिस्टम विकसित करने का प्रमुख ठिकाना था. इस कार्रवाई से ईरान की सैन्य क्षमता प्रभावित हुई है और क्षेत्र में तनाव बढ़ने की आशंका है. दूसरी ओर, ईरान ने अमेरिका के विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन की ओर मिसाइल दागने का दावा किया है.

डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि वे ईरान से बातचीत कर रहे हैं और होर्मुज स्ट्रेट की उसके साथ संयुक्त निगरानी करेंगे. एक महीने से ईरान पर कहर बरपा रहे ट्रंप पर किसी को विश्वास नहीं हो रहा है. दुनियाभर के मीडिया आउटलेट्स ये कयास लगा रहे हैं कि ट्रंप की तैयारी होर्मुज स्ट्रेट पर बड़े हमले की है. जहां ईरान ने नाकाबंदी की हुई है.









