
पीएम मोदी के कार्यकाल के 9 साल पूरे, 30 मई से चलेगा महाजनसंपर्क अभियान
AajTak
पीएम मोदी के कार्यकाल को 9 साल पूरे हो रहे हैं. इस मौके पर भाजपा महाजनसंपर्क अभियान चलाने जा रही है. अभियान के जरिए मोदी सरकार के 9 साल के काम को लोगों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी केंद्रीय मंत्री, सांसद, विधायक और संगठन पदाधिकारियों को दी गई है. इसके लिए केंद्रीय मंत्रियों सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को लोकसभाओं का कलस्टर बनाकर जिम्मेदारी सौंपी गई है.
मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी 30 मई से महाजनसंपर्क अभियान शुरू कर रही है. इसके अन्तर्गत चलने वाले अभियानों व कार्यक्रमों के क्रियान्वयन के लिए केंद्रीय मंत्रियों सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को अलग-अलग लोकसभाओं का कलस्टर बनाकर जिम्मेदारी सौंपी गई है. अभियान को सर्वस्पर्शी, सर्वग्राही, सर्वव्यापी एवं सर्वसमावेशी बनाने के लिए पार्टी के यूपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी और प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह प्रदेश से लेकर बूथ स्तर तक अभियान की तैयारियों को लेकर अनवरत समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे हैं.
कलस्टर बनाकर सौंपे गए दायित्व 26 मई को मोदी सरकार की 9वीं सालगिरह है. इसे देखते हुए पार्टी 30 मई से पार्टी महाजनसंपर्क शुरू करने जा रही है. अभियान को सफल बनाने के लिए पार्टी ने केंद्रीय मंत्रियों व अन्य वरिष्ठ नेताओं को लोकसभाओं के कलस्टर बनाकर दायित्व सौंपे हैं. यूपी के हर जिले को कवर किया जाना है. इस जनसंपर्क अभियान के जरिए मोदी सरकार के 9 साल के काम को हर जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी केंद्रीय मंत्री, सांसद, विधायक और संगठन पदाधिकारियों को दी गई है.
किसको क्या मिली है जिम्मेदारी केंद्रीय ऊर्जा, नवीन एवं नवीनीकरण ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह कानपुर, अकबरपुर, जालौन तथा झांसी लोकसभा क्षेत्र के कलस्टर प्रमुख के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगे. इनके साथ सांसद व गुजरात के प्रदेश महामंत्री विनोद चावड़ा भी रहेंगे. जबकि केंद्रीय विदेश, संस्कृति, राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी आगरा, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद तथा एटा लोकसभा क्षेत्र के कलस्टर प्रमुख के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगी. उनके साथ राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य हरजीत ग्रेवल रहेंगे.
मनोज तिवारी को मिला ये जिम्मा वहीं मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री मोहन यादव सीतापुर, बहराइच, कैसरगंज तथा गोण्डा लोकसभा क्षेत्र के कलस्टर प्रमुख के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगे. अल्मोड़ा उत्तराखण्ड के सांसद अजय तामता उनके साथ रहेंगे. इसके अलावा सांसद मनोज तिवारी उन्नाव, मोहन लालगंज, लखनऊ तथा बाराबंकी लोकसभा क्षेत्रों कलस्टर प्रमुख के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगे. पूर्व उपमुख्यमंत्री त्रिपुरा विष्णु देव वर्मा उनके साथ रहेंगे.
रघुवरदास को गोरखपुर समेत इन जिलों का दायित्व प्रदेश महामंत्री संजय राय के मुताबिक पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधा मोहन सिंह अलीगढ़, हाथरस तथा मथुरा लोकसभा क्षेत्रों के कलस्टर प्रमुख के रूप में जिम्मेदारी संभालेगें. उनके साथ मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्त रहेंगे. जबकि पूर्व मुख्यमंत्री झारखण्ड रघुवरदास डुमरियागंज, महराजगंज, गोरखपुर एवं कुशीनगर के कलस्टर प्रमुख के रूप में जिम्मेदारी संभालेगें और इनके साथ राज्य सभा सांसद कृष्णलाल पंवार रहेगे.
शाहनवाज हुसैन को अमेठी-प्रतापगढ़ की जिम्मेदारी पूर्व केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री रमेश पोखरियाल हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर व कौशाम्बी लोकसभा क्षेत्र के कलस्टर प्रमुख के रूप में जिम्मेदारी संभालेगें, इनके साथ राज्यसभा सदस्य शंभुशरण पटेल रहेंगे. जबकि मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विश्वास सारंग को खीरी, धौरारा, हरदोई व मिश्रिख लोकसभा क्षेत्रों कलस्टर प्रमुख के रूप में जिम्मेदारी संभालेगें, इनके साथ महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति भारद्वाज रहेंगी.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.










