
पीएम मोदी की मां का 100 साल की उम्र में निधन, PAK, रूस, जापान समेत इन देशों के नेताओं ने जताया शोक
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीरा बा शुक्रवार को पंचतत्व में विलीन हो गईं. पीएम मोदी की मां के निधन पर देश-विदेश के नेता शोक प्रकट कर रहे हैं. पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि मां को खोने से बड़ा कोई नुकसान नहीं है. इसके अलावा नेपाल और जापान के प्रधानमंत्री ने भी शोक व्यक्त किया है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीरा बा मोदी का शुक्रवार सुबह निधन हो गया. वे 100 साल की थीं. पिछले कुछ दिनों से उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा था. अहमदाबाद के एक अस्पताल में हीराबेन मोदी ने आखिरी सांस ली. गांधीनगर के एक श्मशान घाट में प्रधानमंत्री मोदी ने मां को मुखाग्नि दी.
देश के नेताओं के साथ-साथ विदेशी नेता भी पीएम मोदी की मां के निधन पर शोक जता रहे हैं. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि मां को खोने से बड़ा कोई नुकसान नहीं है. ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा कि प्रधानमंत्री मोदी जी की मां के निधन पर मैं संवेदनाएं व्यक्त करता हूं.
जापान और नेपाल के प्रधानमंत्री ने जताया शोक
पीएम मोदी की मां के निधन पर जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने भी शोक जताया है. किशिदा ने ट्वीट कर लिखा, "मैं आपकी प्यारी मां के निधन पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे."
नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ने ट्वीट कर लिखा, "पीएम मोदी की मां के निधन की खबर सुनकर गहरा दुख हुआ. दुख की इस घड़ी में पीएम मोदी और उनके परिवार के प्रति मैं गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे."
रूस और सिंगापुर के राजदूत ने भी जताया शोक

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









