
पीएम मोदी का अयोध्या में भव्य स्वागत! प्रधानमंत्री ने दिखाई 8 ट्रेनों को हरी झंडी, स्टेशन का किया उद्घाटन
AajTak
पीएम मोदी का अयोध्या में भव्य स्वागत किया गया. रोड शो करते हुए पीएम मोदी अयोध्या धाम जंक्शन पहुंचे जहां उन्होंने 8 ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई. आइए जानते हैं ट्रेनों की डिटेल्स.
प्रधानमंत्री आज यानी 30 दिसंबर को अयोध्या नगरी पहुंचे. उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया. इसके बाद, पीएम मोदी रोड शो करते हुए अयोध्या धाम जंक्शन का उद्घाटन करने पहुंचे. पीएम मोदी के स्वागत में अयोध्यावासी सड़कों पर नजर आए. उनकी एक झलक पाने के लिए लोग आतुर नजर आए. अयोध्या धाम जंक्शन पहुंच कर पीएम मोदी ने स्टेशन का उद्घाटन किया और 8 ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई.
पीएम मोदी ने जिन ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई, उनमें 6 वंदे भारत और 2 अमृत भारत ट्रेनें शामिल हैं. बात दें, एक अमृत भारत ट्रेन अयोध्या से दरभंगा के बीच और दूसरी मालदा टाउन-सर एम.विश्वेश्वरैया टर्मिनस (बेंगलुरु) के बीच चलेगी. वहीं, वंदे भारत ट्रेनों की बात करें तो पीएम मोदी ने श्री माता वैष्णो देवी कटरा-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस, अमृतसर-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस, कोयंबटूर-बैंगलोर कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस, मैंगलोर-मडगांव वंदे भारत एक्सप्रेस, जालना-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस और अयोध्या-आनंद विहार टर्मिनल को हरी झंडी दिखाई.
दरभंगा और आनंद विहार के बीच सप्ताह में दो दिन चलेगी अमृत भारत ट्रेन 01 जनवरी 2024 से गाड़ी संख्या 15557/15558 दरभंगा-आनंद विहार-दरभंगा अमृत भारत ट्रेन का परिचालन नियमित रूप से किया जायेगा. यह ट्रेन दरभंगा और आनंद विहार के बीच सप्ताह में दो दिन चलेगी. दरभंगा से यह सोमवार और गुरुवार को तो आनंद विहार से मंगलवार एवं शुक्रवार को चलेगी. 01 जनवरी 2024 से गाड़ी संख्या 15557 दरभंगा-आनंद विहार अमृत भारत ट्रेन दरभंगा से 15.00 बजे खुलकर अगले दिन 02.30 बजे अयोध्या धाम रुकते हुए 12.35 बजे आनंद विहार पहुंचेगी. वापसी में, गाड़ी संख्या 15558 आनंद विहार-दरभंगा अमृत भारत ट्रेन आनंद विहार से 15.10 बजे खुलकर अगले दिन 01.10 बजे अयोध्या धाम रुकते हुए 11.50 बजे दरभंगा पहुंचेगी.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.






