
पीएम के साथ मीटिंग से पहले बोलीं महबूबा- सरकार को PAK से भी बात करनी चाहिए
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बुलाई गई अहम बैठक से पहले जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने फिर से पाकिस्तान को लेकर राग अलापा है. महबूबा मुफ्ती का कहना है कि जम्मू-कश्मीर को लेकर पाकिस्तान से भी बात होनी चाहिए.
जम्मू-कश्मीर को लेकर एक बार फिर राजनीतिक हलचल बढ़ने लगी है. 24 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बुलाई गई अहम बैठक से पहले जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने फिर से पाकिस्तान को लेकर राग अलापा है. महबूबा मुफ्ती का कहना है कि जम्मू-कश्मीर को लेकर पाकिस्तान से भी बात होनी चाहिए. महबूबा मुफ्ती ने कहा कि संविधान ने हमें जो अधिकार दिया है, जो हमसे छीना गया है उसके अलावा भी जम्मू-कश्मीर में एक मसला है. पूरे क्षेत्र में शांति करनी चाहिए. महबूबा मुफ्ती बोलीं कि ये हमसे बातचीत कर रहे हैं, ये लोग तालिबान के साथ भी बात कर रहे हैं. जम्मू-कश्मीर में भी सभी के साथ बातचीत करें और पाकिस्तान के साथ भी करें. जम्मू-कश्मीर पर PM मोदी की मीटिंग में शामिल होंगे गुपकार नेता, लेकिन 370 पर समझौता नहीं @ashraf_wani #JammuAndKashmir #PMModi #Kashmir pic.twitter.com/e8lqdqLTEI
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.











