
पीएम आवास में जापानी PM के बेटे ने की पार्टी, तस्वीरें वायरल हुईं तो छिन गया पद
AajTak
जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने अपने बेटे को आधिकारिक आवास में पार्टी करने के लिए कार्यकारी नीति सचिव के पद से हटा दिया है. किशिदा ने कहा है कि उन्होंने अपने बेटे को पीएम आवास में पार्टी करने के लिए फटकार भी लगाई है. उनके बेटे पहले भी अपने पद का दुरुपयोग करने के लिए आलोचना झेल चुके हैं.
जापान में प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के बड़े बेटे शॉटारो को अपने कार्यकारी नीति सचिव के पद से इस्तीफा देना पड़ा है. शॉटारो ने प्रधानमंत्री के आधिकारिक निवास में दोस्तों के साथ मिलकर पार्टी की और तस्वीरें खिंचवाई जिससे देशभर में उनकी काफी आलोचना हो रही है. इसे देखते हुए उनके पिता प्रधानमंत्री किशिदा ने उन्हें पद से बर्खास्त कर दिया है.
पार्टी की जो तस्वीरें सामने आई हैं, उनमें किशिदा के बेटे अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ पीएम आवास की सीढ़ियों पर बिछे रेड कार्पेट पर पोज देते नजर आए हैं. कुछ तस्वीरों में वह और उनके दोस्त रेड कार्पेट पर लेटे दिखे हैं. एक तस्वीर में शॉटारो पीएम के लिए आरक्षित जगह पर खड़े दिख रहे हैं. ऐसा लग रहा है मानो वह अपने पिता की नकल कर रहे हैं.
तस्वीरों में कुछ लोग पीएम आवास के पोडियम पर खड़े होकर ऐसा दिखाने की कोशिश कर रहे हैं जैसे वो किसी प्रेस कॉन्फ्रेंस में सवालों के जवाब दे रहे हों.
द गार्डियन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार रात को किशिदा ने कहा, 'प्रधानमंत्री के राजनीतिक मामलों के सचिव के रूप में, लोगों के प्रति उनकी जिम्मेदारी थी, और उनका यह काम अनुचित था. इसलिए मैंने उनसे यह जिम्मेदारी वापस लेने का फैसला किया है.'
उन्होंने कहा कि गुरुवार को उनके बेटे की जगह दूसरे सचिव ताकायोशी यामामोटो को नियुक्त किया जाएगा.
'बेटे को पार्टी के लिए फटकार लगाई है'- किशिदा

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.









