
पिस्टल लहराते 5 शूटर रूम नं-209 में घुसे, गोली मारी और आराम से निकल गए... पटना हॉस्पिटल शूटआउट का CCTV फुटेज
AajTak
अपराधियों ने अस्पताल के कमरा नंबर 209 में इस घटना को अंजाम दिया. सिर्फ 25 सेकंड में अपराधियों ने इस घटना अंजाम दिया. जिस शख्स का मर्डर किया गया है. उसकी पहचान चंदन मिश्रा के रूप में हुई है, जो बेऊर जेल से पैरोल पर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती था. चंदन मिश्रा बक्सर का रहने वाला था और केसरी नाम के व्यक्ति की हत्या के मामले में आरोपी था.
बिहार के पटना स्थित पारस अस्पताल के आईसीयू में घुसकर भर्ती गैंगस्टर की गोली मारकर हत्या करने का वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि चार अपराधी बंदूक लेकर बेखौफ आईसीयू में घुस रहे हैं.
अपराधियों ने अस्पताल के कमरा नंबर 209 में इस घटना को अंजाम दिया. सिर्फ 25 सेकंड में अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया. जिस शख्स का मर्डर किया गया है, उसकी पहचान चंदन मिश्रा के रूप में हुई है.
चंदन मिश्रा बेऊर जेल से पैरोल पर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती था. चंदन मिश्रा बक्सर का रहने वाला था और केसरी नाम के व्यक्ति की हत्या के मामले में आरोपी था.
पुलिस को चंदन मिश्रा के कमरे से 12 खोखे बरामद हुए हैं. पुलिस ने मामले में अस्पताल के गार्ड समेत 12 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. एसएसपी कार्तिक के शर्मा ने बताया कि चंदन मिश्रा कुख्यात अपराधी था और उसके विरोध गुट ने अस्पताल में घुसकर हत्या की. उन्होंने कहा कि अपराधियों की तस्वीर पुलिस को मिल गई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
पुलिस के अनुसार, चंदन मिश्रा पर हत्या और गैंगवार से जुड़े दर्जनों केस दर्ज हैं. बक्सर में चंदन-शेरू गैंग का आतंक था और बाद में शेरू और चंदन में अदावत हो गई थी. पुलिस को शेरू खेमे पर हत्या का शक है.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.











