
'पियो, अमीर बनो', धार्मिक गुरु ने भक्तों को सामने बिठाकर पिलाई शराब
AajTak
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, इसमें एक धार्मिक नेता अपने फॉलोअर्स को शराब पीने के लिए प्रोत्साहित करते दिखते हैं. दावा है कि वहां लोगों से कहा जाता है कि जो लोग जितनी ज्यादा शराब पीएंगे उतने ही अमीर हो जाएंगे. वीडियो वायरल होने के बाद मामले की जांच के लिए वहां अधिकारी भी पहुंचे, लेकिन उन्हें वहां कोई भी गैर-कानूनी सामान नहीं मिला.
एक धार्मिक गुरु का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वे अपने फॉलोअर्स को शराब पीने के लिए प्रोत्साहित करते दिखते हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, गुरु, लोगों को कहते हैं कि वह जितनी ज्यादा शराब पीएंगे उतने ही अमीर हो जाएंगे.
यह मामला थाइलैंड का है. इस धार्मिक गुरु का नाम Phra Ajarn Kampee है. उनका मंदिर Maha Sarakham प्रांत के Chiang Yuen जिले में है. गुरु से मिलने के लिए उनके फॉलोअर्स दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से पहुंचते हैं. धार्मिक गुरु से मिलने के लिए लोगों को रिजर्वेशन करवाना पड़ता है, क्योंकि वह एक दिन में सिर्फ 50 लोगों से ही मिलते हैं. बाद में सफाई देते हुए गुरु ने कहा है कि उनका समारोह बौद्ध सिद्धांत से जुड़ा नहीं था.
मामले का खुलासा तब हुआ जब एक महिला टिकटॉकर ने इस धार्मिक गुरु का एक वीडियो शेयर किया. वह वहां एक समारोह में शामिल होने गई थीं. वीडियो में वहां मौजूद लोग सादे पोशाक में नजर आते हैं. वे लोग लाल रंग का हेडबैंड भी पहने दिखते हैं. सभी लोग फर्श पर बैठकर खाते और शराब पीते हैं. पुजारी की वेशभूषा में मौजूद एक शख्स लोगों के बीच घूमता है और उन्हें प्रार्थना करने के लिए कहता है.
वीडियो के कैप्शन में महिला ने लिखा- अगर आप अमीर बनना चाहते हैं तो इस समारोह का हिस्सा बनिए. यह सेरेमनी आपकी किस्मत और सौभाग्य दोनों खोल देंगे. जब तक आप इस समारोह में हैं आपको पीना बंद नहीं करना है. गोल्ड के लिए बियर पीजिए, अमीर बनने के लिए राइस विस्की पीजिए. आप जितनी ज्यादा पीएंगे, आपकी संपत्ति में उतनी ज्यादा बढ़ोत्तरी होगी. #PhraAjarnKampee.
वायरल वीडियो पर लोगों ने उठाए सवाल
सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो गया. लोग धार्मिक नेता को फ्रॉड बता रहे हैं. कुछ लोगों ने कहा कि फॉलोअर्स को बरगलाया जा रहा है, वह अपने पैसे गवां देंगे और शराब से उनकी हेल्थ पर भी असर पड़ेगा. दूसरे यूजर ने लिखा- यह एक बीयर बुफे प्लेस है. तीसरे ने लिखा- क्या सेरेमनी पैकेज में शराब भी शामिल है?

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












