
पितृ दोष से कैसे मिल सकती है राहत, क्या हैं पितरों का आशीर्वाद पाने के उपाय; जानिए
AajTak
आज के स्पेशल शो में पितृ दोष पर चर्चा करेंगे. अपने ज्ञात-अज्ञात पूर्वजों के प्रति कृतज्ञता का भाव रखने और उनसे अपनी जाने-अनजाने में की गई भूलों की क्षमा मांगने से पितृ प्रसन्न होते है और पितृ दोष का प्रभाव कम हो जाता है. आज ज्योतिषी प्रवीण मिश्र बताएंगे कि क्या पितृ दोष की वजह से आपकी तरक्की नहीं हो पा रही है? क्या पितृ दोष की वजह से आपका करियर नहीं बन पा रह है? क्या पितृ दोष के चलते आपके काम में बार-बार बाधा आती है? कैसे मिलेगी पितृ दोष से मुक्ति? साथ ही आज का उपाय में जानिए पितरों का आशीर्वाद पाने के लिए क्या करने से मिलेगा लाभ.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












