
पिता 61 अरब की जायदाद के स्वामी, फिर बेटी 'भीख' मांग क्यों कर रही है गुजारा
AajTak
लतान्या ने खुलासा किया है कि वह और उसके चार बच्चे बेघर हैं और मदद की गुहार लगाने के बावजूद उन्हें 18 महीनों में अपने अरबपति पिता (American Rapper Dr Dre) से एक पैसा भी नहीं मिला है.
अमेरिका में एक महिला ने दावा किया है कि उसके पास रहने के लिए एक कमरा तक नहीं है, जबकि उसके पिता 820 मिलियन डॉलर (करीब 61 अरब) की संपत्ति के मालिक हैं. महिला का कहना है कि वह कार में गुजारा करने को मजबूर है. (फोटो- LaTanya Young फ़ेसबुक) दरअसल, 38 वर्षीय लतान्या यांग (LaTanya Young) अरबपति Dr. Dre की बेटी हैं. लतान्या का दावा है कि मदद की भीख मांगने के बावजूद उसे अपनी कार में गुजर-बसर करना पड़ रहा है. जबकि उसके अरबपति पिता लगभग 820 मिलियन डॉलर के मालिक हैं. (फोटो- LaTanya Young) लतान्या ने खुलासा किया है कि वह और उसके चार बच्चे बेघर हैं और मदद की गुहार लगाने के बावजूद उन्हें 18 महीनों में अपने अरबपति पिता (American Rapper Dr Dre) से एक पैसा भी नहीं मिला है. (फोटो- गेटी)More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












