
पिता ने 800 रुपये में मोबाइल बेचकर भर दिया था बिजली बिल... पैसों की तंगी और 'कोरियन ड्रामा' के जुनून ने उजाड़ दिया हंसता-खेलता परिवार
AajTak
Ghaziabad Sisters Suicide Korean Love Update: गाजियाबाद की तीन बहनों के सुसाइड केस में नया मोड़ आया है. आर्थिक तंगी से जूझ रहे पिता ने बिजली बिल के लिए मोबाइल बेचा था. लड़कियां कोरियन कल्चर की इस कदर दीवानी थीं कि वे खुद को भारतीय कहलाना भी पसंद नहीं करती थीं.
दिल्ली से सटे गाजियाबाद की भारत सिटी सोसाइटी में हुई तीन बहनों की सुसाइड की जांच अब 'डिजिटल पहचान' और 'आर्थिक तंगी' के एक जानलेवा कॉकटेल की ओर मुड़ गई है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, लड़कियां अपनी असल जिंदगी से इतनी दूर जा चुकी थीं कि वे खुद को भारतीय कहलाना भी पसंद नहीं करती थीं.
पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, इन बहनों ने सोशल मीडिया पर कोई अकाउंट क्रिएट किया था, जिसमें फॉलोअर्स काफी अच्छे हो गए थे. 10 दिन पहले पिता को यह बात पता चली तो अकाउंट डिलीट कर दिया और फोन भी छीन लिया. इसको लेकर भी तीनों बहनें काफी सदमे में थीं, क्योंकि कोरियन ड्रामा नहीं देख पा रही थीं.
पिता चेतन कुमार पिता की आर्थिक स्थिति इस कदर खराब थी कि घर चलाना मुश्किल हो रहा था. शेयर ट्रेडिंग में नुकसान के बाद पिता पर करीब 2 करोड़ रुपये का कर्ज था. घर का बिजली बिल (प्रीपेड रिचार्ज) भरने के लिए पिता ने लड़कियों का मोबाइल फोन तक बेच दिया था. उस फोन से मिले पैसों से 800 रुपये का रिचार्ज कराया था.
उधर, पुलिस जांच में लड़कियों की डायरी और सोशल मीडिया एक्टिविटी से हैरान करने वाले तथ्य मिले हैं. तीनों बहनों ने अपने असली नाम छोड़कर कोरियन नाम रख लिए थे. सोशल मीडिया पर उनकी प्रोफाइल पिक्चर (DP) हटने पर वे खाना तक नहीं खाती थीं.
लड़कियां 'इंडियन' शब्द सुनकर भड़क जाती थीं और भारत के नाम पर खाना खाने से मना कर देती थीं. उनका कोरिया जाने का सपना था. लड़कियों का एक सीक्रेट सोशल मीडिया अकाउंट था जिसके फॉलोअर्स बहुत ज्यादा थे. 10 दिन पहले जब पिता ने अकाउंट डिलीट कर फोन छीना, तो वे गहरे सदमे में चली गईं.
उस खौफनाक रात की टाइमलाइन शाम 7:00 बजे: पिता ने मोबाइल छीनकर अपने पास रख लिया.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.









